नसीम खान
भगवान गणेश ने नगर का किया भ्रमण।
सांची,,, नगर में आज से शुरू रामलीला मेले का भगवान गणेश की पूजा अर्चना एवं स्थापना के साथ शुभारंभ हुआ । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रामलीला समिति सांची के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मेले का शुभारंभ भगवान गणेश की पूजा अर्चना एवं स्थापना के साथ हुआ आज भगवान गणेश की शोभायात्रा नगर में विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी एवं पुनः रामलीला मैदान पहुची बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए ।यह रामलीला मेला 5 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा ।






