नसीम खान
रायसेन,
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार जिले में परिवहन विभाग द्वारा यात्री वाहनों की जांच की जा रही है। रविवार को भी परिवहन विभाग द्वारा यात्री वाहनों बसों की जांच की गई तथा बिना परमिट, बिना फिटनेस, आवेरलोडिंग एवं नियम विरूद्ध चलने वाले वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए शमन शुल्क वसूल किया गया। वाहनों की जांच के दौरान ड्राइवरों को वाहन निर्धारित गति में ही चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश भी दी जा रही है। वाहनों की जांच की यह कार्यवाही कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।






