विधायक श्री पटवा और प्रभारी अधिकारी श्री प्रोवश रंजन मण्डीदीप और सलकनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में हुए शामिल

देवेन्द्र तिवारी रिपोर्टर

रायसेन,
रायसेन जिले के मंडीदीप नगर पालिका के सतलापुर और ग्राम पंचायत सलकनी में भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा के मुख्य आतिथ्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें भारत सरकार द्वारा नियुक्त जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रभारी अधिकारी श्री प्रोवश रंजन विश्वास आईओएएस आर्थिक कार्य विभाग भारत सरकार भी शामिल हुए।
विधायक श्री पटवा द्वारा उपस्थित जनसमूह से कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं, गरीबों, किसानों, युवाओं सहित प्रत्येक वर्ग के लिए चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही हैं। इस दौरान शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को पात्रतानुसार योजनाओं के हितलाभ दिए जा रहे हैं। साथ ही नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे आवेदन भी लिए जा रहे हैं, जिससे कि पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ दिया जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, स्वनिधि योजना सहित अनेक योजनाओं और विकास कार्यो का उल्लेख किया।
विधायक श्री पटवा ने शिविर में अनेक हितग्राहियों को पात्रतानुसार योजनाओं के हितलाभ स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प भी दिलाया। शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत अनेक हितग्राहियों ने योजना का लाभ मिलने के बाद जीवन में आए बदलावों के बारे में बताया। शिविर स्थल पर आईईसी वैन में एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश और योजनाओं की जानकारी संबंधी क्लिप्स भी दिखाई गईं। साथ ही अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर भी विभागीय योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी गईं।

नसीम खान

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा