मा.शि.म. की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन संबंधी प्रशिक्षण से अनपुस्थित रहने पर कलेक्टर ने 44 अधिकारियों को जारी किए एससीएन

नसीम खान

रायसेन,
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र भोपाल द्वारा आयोजित वार्षिक हायर सेकेण्डरी तथा हाईस्कूल परीक्षाओं हेतु जिले में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों के लिए कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा अधिकारियों को कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए परीक्षा सम्पन्न कराने संबंधी आदेश दिए गए हैं। इन कलेक्टर प्रतिनिधियों के लिए परीक्षा के संबंध में 27 जनवरी को प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, जिसमें अनुपस्थित रहने वाले 44 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इन अधिकारियों को तीन दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर अनुपस्थिति के संदर्भ में कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में उत्तर प्राप्त नहीं होने या उत्तर समाधानकारक नहीं होने की दशा में एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर श्री दुबे द्वारा जिन अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है उनमें डॉ विनीत तिवारी पशु चिकित्सा सहशलल्ज्ञ दीवानगंज, श्री धीरेन्द्र पाण्डेय वन परिक्षेत्राधिकारी वन परिक्षेत्र गढ़ी, श्री विकास खरे अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत गैरतगंज, डॉ एसएस पाण्डेय पशु चिकित्सा क्षेत्र विस्तार अधिकारी गैरतगंज, श्री एनपी सुमन उप संचालक कृषि विभाग, श्री अचलेश्वर शिवहरे उपयंत्री नगर परिषद सांची, श्री मुजीब हेदर उपयंत्री पीएचई रायसेन, श्री देवेन्द्र लोधी पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत उदयपुरा, श्री नफीस अहमद एसएडीओ कृषि विभाग सिलवानी, श्रीमती खुशबू अग्रवाल परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास उदयपुरा, श्री विनोद कुशवाह उपयंत्री नगर परिषद सिलवानी, श्री केके जाटव अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग उदयपुरा, श्री जीएस मेहदले श्रम पदाधिकारी मण्डीदीप, श्री श्यामाधार पटेल अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत सिलवानी, श्री संजय राय उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिक सेवा जनपद पंचायत बाड़ी, श्री सर्वेश सोनी वनक्षेत्र पाल देवरी, श्री अंकित यादव उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिक सेवा जनपद पंचायत बाड़ी, श्री आकश राठौर उपयंत्री नगर परिषद बरेली, श्री हिरेन्द्र सिंह ठाकुर एसडीओ जलसंसाधन सुल्तानपुर, श्री संजय तिवारी उपयंत्री नगर पालिका बेगमगंज, श्री अरूण रावत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बाड़ी, श्री अनुराग यादव सहायक यंत्री भवन पीआईयू रायसेन, श्री अशोक कुमार ठाकुर उपयंत्री लोक निर्माण विभाग सिलवानी, श्री पुष्पेन्द्र धाकड़ एसडीओ वन औबेदुल्लागंज, श्री रोहित पटेल वनपरिक्षेत्र अधिकारी जैथारी तहसील सिलवानी, श्री अंकित मेवाड़ा उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिक सेवा जनपद पंचायत बाड़ी, श्री अमरनाथ शर्मा परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास बरेली, श्री नितिन पटेल अविअ लोक निर्माण विभाग बरेली, श्री अमित डेहरिया उपयंत्री लोक निर्माण विभाग बरेली, श्री जितेन्द्र अहिरवार उपयंत्री पीएचई बेगमगंज, श्री महेन्द्र श्रीवास्तव उपयंत्री जनपद पंचायत सिलवानी, श्री दीपांशु पटेरिया उपयंत्री नगर परिषद उदयपुरा, श्री जेपी शर्मा प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बेगमगंज, श्री अजय शर्मा कार्यपालन अधिकारी अन्त्यावसायी वित्त एवं विकास निगम रायसेन, श्री शिवशंकर प्रजापति उपयंत्री जल संसाधन विभाग गैरतगंज, श्री रामगोपाल गुप्ता उपयंत्री लोक निर्माण विभाग औबेदुल्लागंज, श्री संतोष वस्केल उपयंत्री पीएचई रायसेन, श्री संजय सिंह राजपूत वनक्षेत्रपाल चिकलोदकलां, श्री दिनेश कुमार करेल उपयंत्री लोक निर्माण विभाग औबेदुल्लागंज, श्री राजकिशोर तिवारी सहायक यंत्री नगर पालिका मण्डीदीप, श्री एके शुक्ला वरिष्ठ कृषि विकास विस्तार अधिकारी सांची, श्री वीके बागुलिया अविअ सम्राट अशोक परियोजना खोहा सलामतपुर, सुश्री प्रियंका मरकाम रेंजर उत्पादन वन मण्डल रायसेन तथा श्रीमती नीतू पटेल अविअ भवन लोक निर्माण विभाग पीआईयू रायसेन को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए तीन दिवस में उत्तर देने के निर्देश दिए गए हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    नसीम खानसांची,,,सलामतपुर उपमंडी के अनाज एवं तिलहन व्यापार संघ की व्यापारी बैठक में सर्वसम्मति से सांची निवासी भानु प्रताप बघेल को संघ का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर सांची में…

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    नसीम खानसांची,,, सुबह से ही मौसम के तेवर बदल गए हैं। आसमान में घने काले बादलों ने डेरा जमा लिया है और नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कभी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?