टीएल बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन सहित विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

नसीम खान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा वाले विभागीय पत्रों तथा सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए विभागवार लंबित शिकायतों तथा निराकरण संबंधी जानकारी लेते हुए सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायत प्राप्त होते ही उसके निराकरण की कार्यवाही प्रारंभ की जाए। कोई भी शिकायत बिना कार्यवाही के अगले स्तर पर प्रेषित नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी अधिक से अधिक शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराएं।
कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित ना रहे। निर्धारित समयाविध में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए निराकरण किया जाए। जिला अधिकारियों को कार्यालय स्तर पर सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री दुबे ने बैठक में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री को आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही पूर्ण की जाएं। उन्होंने जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस को नवीन आधार कार्ड बनाने तथा आधार कार्ड अपडेशन में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही जाति प्रमाण पत्र संबंधी आवेदन लंबित ना रहे, यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन संबंधी तैयारियों की भी जानकारी लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संसाधन, पंचायत, पीएचई, श्रम सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़