कलेक्टर श्री दुबे ने गैरतगंज तथा बेगमगंज तहसील कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षणराजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकृत करने के दिए निर्देश

नसीम खान

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा बुधवार को गैरतगंज तथा बेगमगंज में तहसील कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने तहसीलदार न्यायालय गैरतगंज, नायब तहसीलदार न्यायालय गढ़ी और तहसीलदार न्यायालय बेगमगंज का निरीक्षण कर आरसीएमएच पोर्टल सहित न्यायालय में लंबित प्रकरणों तथा उनके निराकरण की कार्यवाही की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित राजस्व संबंधी अन्य प्रकरणों की जानकारी लेते हुए सभी प्रकरणों को नियमानुसार दर्ज करते हुए निर्धारित समयावधि में निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार न्यायालय में विगत 06 माह से अधिक समयावधि के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही दायरा पंजी, वाद पंजी, अतिक्रमण पंजी का भी अवलोकन किया तथा नियमानुसार संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नकल शाखा, कानूनगो शाखा, डब्ल्यूबीएन शाखा का भी निरीक्षण किया और नियमानुसार पंजी संधारित किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुबे ने तहसील कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान उपस्थित आमजन की समस्याएं भी सुनी और संबंधित एसडीएम तथा तहसीलदार को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बेगमगंज श्री सौरभ मिश्रा, तहसीलदार गैरतगंज श्री अम्बर पंथी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण