रिपोर्टर @ दीपक कुमार गर्ग शहडोल
जयसिहनगर:- सीएम राइज विद्यालय जयसिंहनगर में दिनांक 31 जनवरी 2023 को डी.पी. कोकिला प्राचार्य के दिशानिर्देशन में सरस्वती पूजन का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति आयोजित करते हुए ग्यारवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा 12 वी के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसमें लोकनृत्य के साथ विभिन्न- विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई जिसके बाद गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले व विद्यायल में आयोजित हुए विभिन्न क्रियाकलापों खो-खो, कब्बड्डी, क्रिकेट इत्यादि में अपनी सहभागिता देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में प्राचार्य डी.पी.कोकिला, पत्रकार बंधुओ में राकेश गुप्ता, सीतेंद्र पयासी, नीलेश द्विवेदी, प्रमोद भाटिया, पुष्पेंद्र सिंह, उषा भाटिया, अखिलेश द्विवेदी, रामप्रसाद पांडेय, राकेश पांडेय, राघवेंद्र तिवारी, भारती तिवारी, संध्या पांडेय, श्रवण ताम्रकार, सुमन सिंह समस्त छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।
नसीम खान






