राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के कलेक्टर श्री दुबे ने दिए निर्देशसुल्तानपुर, बाड़ी और गौहरगंज तहसील कार्यालय का कलेक्टर श्री दुबे ने किया आकस्मिक निरीक्षण

दिनेश जोशी रिपोर्टर

नसीम खान

रायसेन,
जिले में तहसील कार्यालयों में आमजन को शासन की विभिन्न सेवाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो और राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण हो, इसके लिए कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा तहसील कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुबे द्वारा तहसीलदार न्यायालय में लंबित प्रकरणों तथा निराकरण की कार्यवाही की समीक्षा के साथ ही आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री दुबे द्वारा शुक्रवार को सुल्तानपुर, बाड़ी और गौहरगंज तहसील कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
कलेक्टर श्री दुबे ने तहसीलदार न्यायालय सुल्तानपुर, बाड़ी और गौहरगंज का निरीक्षण करते हुए आरसीएमएच पोर्टल सहित न्यायालय में लंबित प्रकरणों तथा उनके निराकरण की कार्यवाही की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय में आने वाले नागरिकों के कार्य सुगमता से हों, उन्हें बार-बार परेशान ना होना पड़े। कलेक्टर श्री दुबे ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित राजस्व संबंधी अन्य प्रकरणों की जानकारी लेते हुए सभी प्रकरणों को नियमानुसार दर्ज करते हुए निर्धारित समयावधि में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार न्यायालय में विगत 06 माह से अधिक समयावधि के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही दायरा पंजी, वाद पंजी, अतिक्रमण पंजी का भी अवलोकन किया तथा नियमानुसार संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नकल शाखा, कानूनगो शाखा, डब्ल्यूबीएन शाखा का भी निरीक्षण किया और नियमानुसार पंजी संधारित किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुबे ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित आमजन की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    नसीमखान सांचीसांची,,,कृषक उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित सांची (एफपीओ), जिला रायसेन द्वारा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) के तत्वाधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग…

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    नसीमखान खान सांचीसांची,,,स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रायसेन के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति का संदेश देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल