राजस्व मंत्री जी:यह कैसा जिले में चल रहा राजस्व महाअभियान,शाहपुर खोहा दीवानगंज के दो सैकडा किसान भटक रहे जमीन के नक्शों को सुधार कराने,मीडिया कर्मियों ने राजस्व मंत्री से किया बड़ा सवाल

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन।रायसेन में शनिवार को दोपहर प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में राजस्व विभाग द्वारा चलाए जा रहे महाअभियान की समीक्षा करने पहुंचे।बैठक निपटाने के बाद पत्रकारों से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि किसान हमारे अन्नदाता भगवान हैं।उनको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होना चाहिए।सीएम डॉ मोहन यादव के निर्देश पर किसानों की जमीन संबंधी मुश्किलों को सुलझाने प्रदेशभर के जिलों में राजस्व महा अभियान चलाया जा रहा है।कुछ मीडिया कर्मियों ने राजस्व मंत्री वर्मा से कहा कि रायसेन तहसील के दीवानगंज राजस्व सर्किल के शाहपुर ,खोहा आदि गांवों के 200 किसान अपनी जमीनों के नक्शे दुरुस्त कराने लंबे अरसे से भटक रहे हैं।लेकिन उनकी समस्या हल नहीं हुई।मंत्री जी यह कैसा राजस्व महाअभियान चल रहा है।मंत्री करण सिंह वर्मा ने राजस्व अधिकारियों को किसानों की यह जटिल समस्या जल्द ठीक कराने की हिदायत दी।तय समय सीमा के भीतर अगर किसानों के जमीन के नामांतरण, सीमांकन बंटवारे नहीं कराए गए तो राजस्व अधिकारी पटवारी नप जाएंगे।रायसेन में शनिवार 3 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की अध्यक्षता में राजस्व महाअभियान के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन, कलेक्टर अरविंद दुबे, अपर कलेक्टर अभिषेक दुबे सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार उपस्थित रहे ।

नसीम खान

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।