कलेक्टर एवं प्रशासक श्री दुबे की अध्यक्षता में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की बैठक सम्पन्न

नसीम खान

रायसेन,
कलेक्टर एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायसेन के प्रशासक श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सहकारी केन्द्रीय बैंक की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने सहकारी समितियों (कॉपरेटिव सोसायटियों) द्वारा किसानों को वितरित किए गए ऋण तथा उसकी वसूली के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी एसडीएम को भी सहकारी बैंक के ऋण वसूली कार्य की मॉनीटरिंग करने तथा आवश्यक सहयोग के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुबे ने सहकारी समितिवार ऋण वितरण और वसूली की जानकारी लेते हुए ऋण वसूली के कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। ऋणी किसानों को ऋण राशि जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि कार्य हेतु ऋण राशि, खाद-बीज उपलब्ध होता है। ऋणी किसानों को समझाएं कि सहकारी बैंक सीधे किसानों से जुड़ा है और सदैव किसानों के हित में कार्य करता है। बैठक में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के महाप्रबंधक सहित सोसायटी प्रमुख और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    नसीमखान सांचीसांची,,, एक मई से प्रारंभ हुए मकान जनगणना कार्य को 30 मई तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन जनगणना कार्य में जुटे कर्मचारियों ने भीषण गर्मी और तेज लू…

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया