किसान हमारे भगवान हैं, इनकी सेवा करना ईश्वर भक्ति के बराबर है- राजस्व मंत्री श्री वर्मा

देवेन्द्र तिवारी रिपोर्टर

राजस्व महाअभियान में रायसेन जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर, राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने की कलेक्टर की सराहना
राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में रायसेन में राजस्व महाअभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न

रायसेन,
किसान हमारे अन्नदाता हैं, भगवान हैं। हमारी किसानों, आमजन के प्रति जबावदेही है। इनकी सेवा करना ईश्वर की भक्ति के बराबर है। इन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना ना पड़े। इसी उद्देश्य से प्रदेश में राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। सभी राजस्व अधिकारी सकारात्मक सोच एवं सेवाभाव के साथ राजस्व संबंधी प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करें, जिससे आमजन की विभाग के प्रति, आपके प्रति विश्वास और सम्मान बढ़े। यह विचार राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व महाअभियान की समीक्षा बैठक में व्यक्त किए। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा श्री राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने बैठक में तहसीलवार अविवादित और विवादित नामांतरण, बंटवारा, पारिवारिक बंटवारा, सीमांकन, हकत्याग आदि के लंबित प्रकरणों तथा इनके निराकरण हेतु अपनाई जा रही प्रक्रिया की तहसीलदारों, एसडीएम से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि किसानों, आमजनों को राजस्व संबंधी विभिन्न प्रकरणों के निराकरण संबंधी नियमों, प्रक्रियाओं की भी जानकारी से अवगत कराएं। इसी प्रकार सीमांकन प्रकरणों का निराकरण सभी पक्षों की उपस्थिति में किया जाए, जिससे कि आगे विवाद की स्थिति निर्मित ना हो। बैठक में राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों का सतत् भ्रमण करें। जनप्रतिनिधियों के दौरे के समय भी राजस्व अधिकारी मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि किसानों, आमजन के साथ सद्व्यवहार करें। कहीं से भी अभद्र व्यवहार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। अच्छा कार्य करने वाले शासकीय सेवकों का सम्मान होगा और लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कार्यवाही भी की जाएगी।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने की कलेक्टर सहित राजस्व अमले की सराहना बैठक में राजस्व मंत्री द्वारा जिले में राजस्व महाअभियान के क्रियान्वयन तथा कार्यप्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए समीक्षा की गई। राजस्व मंत्री को कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने अवगत कराया कि 15 जनवरी से 29 फरवरी तक चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान में रायसेन जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। इस पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कलेक्टर श्री दुबे की सराहना करते हुए कहा कि उनके निर्देशन में राजस्व अमले द्वारा बेहतर काम किया जा रहा है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों तथा मैदानी अमले की भी सराहना करते हुए कहा कि सभी पूरी लगन, निष्ठा के साथ राजस्व विभाग की योजनाओं, सेवाओं को किसानों और आमजन के पास सुगमता से पहुंचाने के लिए कार्य करें। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने राजस्व महाअभियान के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले में बी-1 वाचन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसी प्रकार प्रदेश में समग्र ई-केवायसी लेंड लिंकिंग रिपोर्ट में जिले का तीसरा स्थान है। राजस्व महाअभियान अंतर्गत समस्त मद यथा अभिलेख दुरूस्ती, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन में भी रायसेन जिला अभी तीसरे स्थान पर है। जिले में कुल 2464 प्रकरणों में से 2000 प्रकरण निराकृत हो गए हैं। शेष प्रकरणों में भी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में अभिलेख दुरूस्ती मद में जिले की 6वी रैंक है। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि प्रदेश में नामांतरण मद में जिला पांचवे स्थान पर है। जिले में 1476 प्रकरणों में से 1248 प्रकरण निराकृत हो गए हैं तथा शेष 228 प्रकरणों की भी निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार प्रदेश में बंटवारा मद में जिला चौथे स्थान पर है। बंटवारा मद में कुल 476 प्रकरणों में से 407 निराकृत हो गए हैं। शेष 69 में निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। जिले में 162319 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तथा 161479 किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ मिल रहा हैं। बैठक में जिले में राजस्व वसूली की स्थिति तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही से भी अवगत कराया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे सहित सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

नसीम खान

  • editornaseem

    Related Posts

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    नसीमखान सांचीसांची,,, एक मई से प्रारंभ हुए मकान जनगणना कार्य को 30 मई तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन जनगणना कार्य में जुटे कर्मचारियों ने भीषण गर्मी और तेज लू…

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया