स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

नसीम खान

रायसेन,
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। राज्यमंत्री श्री पटेल ने जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सा उपकरणों, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए कहा कि जीवन में स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण होता है। जिले में मरीजों को बेहतर और समुचित उपचार समय पर मिले, इसके लिए सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य अमला पूरी ईमानदारी, सेवाभाव के साथ काम करें।
स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि हमें नागरिकों की सेवा करने का, उनका इलाज करने का दायित्व मिला है। यह शासकीय जिम्मेदारी होने के साथ ही सामाजिक जिम्मेदारी भी है। सभी चिकित्सक, अधिकारी और मैदानी अमला नागरिकों को स्वस्थ्य रखने के लिए पूरी मेहनत से काम करें। समय पर टीकाकरण हो। नागरिकों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाए। स्वास्थ्य कार्यक्रमों और गतिविधियों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हो।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यक्रम, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राष्ट्रीय फ्लोरिसिस निवारण एविं नयंत्रण कार्यक्रम, आयुष्मान भारत निरामयम योजना, राष्ट्रीय क्षय निवारण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान सहित जिले में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जिला चिकित्सालय सहित स्वास्थ्य क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। अब सेवा क्षेत्र को बेहतर करने की आवश्यकता है। हमारा प्रयास है कि नागरिकों को, मरीजों को त्वरित और समुचित उपचार तथा स्वास्थ्य सेवाएं मिले।
सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री ने जिले में स्वास्थ्य संस्थाओं तथा सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय पर चिकित्सालय के साथ ही सम्पूर्ण जिले में कुल 06 सिविल अस्पताल हैं। इसी प्रकार 07 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 34 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 202 उपस्वास्थ्य केन्द्र, तीन एल-3 डिलेवरी प्वाइंट, 20 एल-2 डिलेवरी प्वाइंट तथा 06 एल-1 डिलेवरी प्वाइंट हैं। इनके अतिरिक्तएक एसएनसीयू यूनिट जिला चिकित्सालय में, दो एनबीएसयू, 06 एनआरसी, एक ब्लड बैंक और 1277 ग्राम आरोग्य केन्द्र हैं। जिला चिकित्सालय सहित गैरतगंज, सांची, बेगमगंज और उदयपुरा में ऑक्सीजन प्लांट हैं। जिला चिकित्सालय में एक करोड़ रू लागत से नवीन आईपीएचएल भवन का निर्माण प्रगतिरत है। डीईआईसी नवीन भवन का निर्माण भी प्रगतिरत है। जिला चिकित्सालय रायसेन और सिविल अस्पताल बरेली, बेगमगंज और मण्डीदीप में आईसीयू क्रियाशील है।
जिले में नवाचार एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि कलेक्टर श्री दुबे के निर्देशानुसार जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से गर्भवती महिला का शीघ्र गर्भास्था पंजीयन सुनिश्चित करने प्रतिमाह की 15 एवं 16 तारीख को आशा और आंगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा सम्मिलित ग्राम सर्वे किया जाता है। जिसके कारण जिले में गर्भवती महिला का प्रथम त्रैमास पंजीयन 90.04 है जो कि प्रदेश में टॉप 10 में है। जिले में जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल मण्डीदीप, सीएचसी गौहरगंज तथा औबेदुल्लागंज, चार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं चार उप स्वास्थ्य केन्द्रों को कायाकल्प अंतर्गत वर्ष 2022-23 में पुरस्कृत किया गया है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा सहित चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सक और बीएमओ उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    नसीम खानसांची,,,सलामतपुर उपमंडी के अनाज एवं तिलहन व्यापार संघ की व्यापारी बैठक में सर्वसम्मति से सांची निवासी भानु प्रताप बघेल को संघ का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर सांची में…

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    नसीम खानसांची,,, सुबह से ही मौसम के तेवर बदल गए हैं। आसमान में घने काले बादलों ने डेरा जमा लिया है और नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कभी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?