माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभकलेक्टर श्री दुबे ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

नसीम खान

रायसेन,
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से प्रारंभ हो गई हैं। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा रायसेन में बनाए गए परीक्षा केन्द्र एकीकृत शासकीय आदर्श कन्या विद्यालय, शासकीय सीएम राईज स्कूल पाटनदेव, शाईनिंग पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केन्द्राध्यक्षों सहित अन्य अधिकारियों को परीक्षा सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने परीक्षा में शामिल हो रहे सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे परीक्षा को लेकर किसी तरह का तनाव न आने दें। शांत और एकाग्रचित होकर परीक्षा दें। साथ ही अपने स्वास्थ्य और भोजन का विशेष रूप से ध्यान रखें। पढ़ाई के साथ-साथ पर्याप्त नींद लें ताकि सुबह स्वयं को तरोताजा महसूस कर सकें। कलेक्टर श्री दुबे ने विद्यार्थियों से कहा है कि वे परीक्षा के तनाव और अच्छे रिजल्ट के दबाव में नहीं आएं और तनावमुक्त होकर परीक्षा दें। विषय से संबंधित कोई कठिनाई या भ्रम हो तो अपने शिक्षकों से परामर्श लें। परीक्षा हॉल में जाने के बाद छात्र तुरंत उत्तर लिखने की हड़बड़ी न करें। सबसे पहले प्रश्न पत्र को अच्छी तरह से पढ़े और प्रश्नों को समझें। इसके पश्चात हल करना आरंभ करें।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा है कि अभिभावकों की अपेक्षा रहती है कि उनके बच्चे परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा नम्बर लेकर आएं। इसी अपेक्षा में वे जाने-अनजाने बच्चों पर अतिरिक्त मानसिक दबाव और तनाव डाल देते हैं। बच्चे के दिमाग में भी अपने माता-पिता की अपेक्षा पूरी करने के लिए अतिरिक्त मानसिक तनाव आ जाता है। जिसके चलते उनकी पढ़ाई ठीक से नहीं हो पाती। परीक्षा परिणाम अपेक्षित नहीं रहने से विद्यार्थियों के मन में निराशा की भावना आ जाती है। इसलिए आवश्यक है कि अभिभावक बच्चों पर किसी भी प्रकार का दबाव न बनाएं।

  • editornaseem

    Related Posts

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    नसीमखान सांचीसांची,,, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेहगांव में आज खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से लगभग तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। यह घटना जयमातादी…

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।