नसीम खान
रायसेन,
रायसेन स्थित महामाया चौक में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती मीना कुशवाह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, श्री गोविंद अग्रवाल, श्री राकेश शर्मा, सीएमओ सुरेखा जाटव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में नागरिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए।
शिविर में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश रायसेन में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में जनशिक्षक श्री सूर्यप्रकाश सक्सेना तथा स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा नागरिकों को मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।






