नसीम खान
रायसेन, स्वामित्व योजना अंतर्गत हितग्राहियों को भूमिस्वामी अधिकार अभिलेख के वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में 11 फरवरी को झाबुआ जिले में आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी जिलों में भी भूमिस्वामी अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा रायसेन जिले में स्वामित्व योजना अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचातयों में हितग्राहियों को भूमिस्वामी अधिकार अभिलेखों का वितरण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समारोह पूर्वक किए जाने के निर्देश सभी एसडीएम और तहसीलदारों को दिए गए हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वामित योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरण की कार्यवाही की जाएगी।






