रायसेन ,, इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक श्री प्रभुराम चौधरी विशेष अतिथि के रूप में भूमिपूजन कर सीधे ऑनलाइन मुख्यमंत्री जी से जुड़े और धन्यवाद दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री जो को रायसेन जिले एवम सांची विधानसभा के लिए इस उद्योग की विशेषता बताई और इससे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा इसके लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अरविंद कुमार दुबे, एसपी श्री विकास शहवाल, जनपद उपाध्यक्ष श्री चौकसे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे। वेलस्पन कंपनी के तरफ से वेल्सपन फैक्ट्री जमुनिया के प्रमुख श्री धर्मेश कुमार, महाप्रबंधक श्री डी पी सिंह सहित सैकड़ों कर्मचारी वा जमुनिया ग्राम के निवासी मौजूद रहे।






