आज थाना सभागार में आगामी त्योंहारो को लेकर आयोजित हुई शांति समीति की बैठक।

नसीम खान
सांची,,, आज दोपहर नगर के थाना सभागार में आगामी त्योंहारो के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई इस बैठक में शांति पूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई।
जानकारी के अनुसार आज नगर के थाना सभागार में आगामी त्योंहारो को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक की अध्यक्षता सहायक उपनिरीक्षक राजेश बड़कुल ने की । इस अवसर पर आर गगन शर्मा भी उपस्थित थे।इस बैठक में नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे बैठक में होली एवं महाशिवरात्रि एवं आगामी रमजान पर्व पर त्योहार आयोजन की जानकारी ली गई तथा इन त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई श्री बड़कुल ने कहा कि सभी त्यौहार मिलजुल मनाये एवं शांति पूर्ण तरीके से मनाये साथ ही उन्होंने कहा की डीजे आदि बजाने की अनुमति ले शासन के निर्देशानुसार एवं छात्र छात्राओं की परीक्षाओं को देखते हुए डीजे आदि सुनिश्चित नियमानुसार ध्वनि से बजाये । साथ ही शादी गार्डन वालों को भी हिदायत दी गई कि शादी विवाह कार्यक्रम में डीजे शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए उपयोग करें।तथा होली पर्व पर जबरदस्ती रंग किसी को न लगाएं साथ ही उन्होंने कहा कि सूखे रंग गुलाल की होली खेलें होलिका दहन के समय हरे-भरे पेड़ न काटें । तथा सभी लोग आपस में सभी त्यौहार मिलजुल कर मनाये हमारा नगर एक शांति प्रिय नगर है हमारे नगर से ही विश्व को शांति का संदेश गया है तथा हम भी सभी त्यौहार शांति पूर्ण तरीके से मनाकर पूरे देश को शांति का संदेश दें । इस अवसर पर नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे लोगों ने अपने अपने सुझाव देते हुए कहा कि सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों पर पुलिस कार्रवाई करें जिससे लोगों को सड़कों पर आने जाने में परेशानी न हो इसके साथ ही लोगों ने अन्य सुझाव रखे जिस पर पुलिस ने आश्वासन दिया कि हमने एवं नगर परिषद प्रशासन ने वाहनों को सड़कों पर खड़े न करने के एनाउंस मेंट कर दिए हैं साथ ही नगर के सभी दुकानदारों से कहा गया है कि अपने सामान दुकानों के अंदर रखे जाये तथा सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाए इसके बाद भी दुकानदारों का सामान सड़कों पर रखा पाया जाता है तो नियमानुसार जप्ति की कार्यवाही की जायेगी तथा सड़कों पर खड़े वाहनों का चालान बनाया जायेगा ।अंत में सभी नगर के गणमान्य लोगों का बैठक में उपस्थित होने का आभार जताया।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार