नसीम खान
रायसेन , जिले में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचितापूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिला मुख्यालय रायसेन स्थित स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में सभी बीएलओ की बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें बीएलओ को लोकसभा निर्वाचन के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।






