कलेक्टर श्री दुबे ने नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र में शामिल उदयपुरा विधानसभा का किया भ्रमण

नसीम खान
निर्वाचन प्रशिक्षण केन्द्र, स्ट्रांग रूम तथा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर निर्वाचन तैयारियों का लिया जायजा

रायसेन,
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे ने संसदीय क्षेत्र-17 नर्मदापुरम में शामिल जिले के विधानसभा क्षेत्र 140-उदयपुरा अंतर्गत स्ट्रांग रूम, निर्वाचन प्रशिक्षण केन्द्र तथा विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल भी साथ रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने प्रशिक्षण केन्द्र पहुंचकर निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि वह पूरी गंभीरता, लगन और निष्ठा से प्रशिक्षण प्राप्त करें, जिससे कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन तथा दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने में किसी प्रकार की कठिनाई ना आए। किसी प्रकार का संशय या समस्या होने पर तुरंत उसका समाधान प्राप्त करें। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे द्वारा संसदीय क्षेत्र-17 नर्मदापुरम अंतर्गत उदयपरा विधानसभा के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज समनापुर बरेली में बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देशा दिए गए।

मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे द्वारा संसदीय क्षेत्र-17 नर्मदापुरम अंतर्गत उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक-54 समनापुर सहित अन्य मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए समुचित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से भी संवाद करते हुए उन्हें लोकसभा आम निर्वाचन में अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान