नशा परिवार और समाज के लिए अभिशाप है, सभी मिलकर नशामुक्त समाज का निर्माण करेंरायसेन स्थित वन परिसर में हुआ मद्य निषेध सप्ताह का समापन कार्यक्रम

नसीम खान

रायसेन,
जिले में 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक मनाए गए मद्य निषेध सप्ताह के रायसेन स्थित वन परिसर में आयोजित समापन कार्यक्रम का विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के जीवन व स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि यह परिवार, समाज और देश के लिए भी एक अभिशाप है। नशे की वजह से अनेक परिवारों को आर्थिक, सामाजिक और भावनात्मक स्तर पर बहुत सी कठिनाइयों को झेलना पड़ता है।
विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि नशा शरीर को ही नहीं, समाज को भी खोखला करता है। नशे की लत से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। इसकी रोकथाम बेहद जरूरी है। नशे के सेवन से मनुष्य की सोचने समझने की क्षमता समाप्त हो जाती है और कई बार वह अपराध की ओर अग्रसर हो जाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। उपस्थित बच्चों से विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि बच्चों की बात माता-पिता, परिवार के अन्य सदस्य नही टालते हैं। यदि परिवार में कोई सदस्य नशीले पदार्थो का सेवन करता है तो उन्हें नशा नहीं करने की समझाईश दें।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने कहा कि नशीले पदार्थो का सेवन मनुष्य के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है। नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि पहुंचने के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल होती है। उन्होंने कहा कि नशा कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। साथ ही नशा करने से सोचने-समझने की शक्ति भी कम हो जाती है। नशे से व्यक्ति केवल रोगी ही नहीं बनता बल्कि समाज में अनेक विकृतियों को जन्म देता है। नशा व्यक्ति को दिग्भ्रमित कर देता है तथा व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति नष्ट कर देता है।
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कहा कि जिले में 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक मनाए गए मद्य निषेध सप्ताह के तहत सम्पूर्ण जिले में नशामुक्ति संबंधी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को नशीले पदार्थो का सेवन नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि नशा एक सामजिक कुरीति है। सभी को मिलकर नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। इसके लिए नागरिकों को नशे के सेवन से होने वाले नुकसान, दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार, देश और समाज को नशामुक्त करने के लिए सभी लोगों को मद्यपान, नशीले पदार्थो का सेवन नहीं करने का संकल्प लेना चाहिए। इसके साथ ही अपने आसपास सभी लोगों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया तथा समाजसेवी श्री राकेश शर्मा ने भी नशामुक्ति विषय पर संबोधित किया। सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री मनोज बॉथम द्वारा मद्य निषेध सप्ताह आयोजन तथा जिले में नशामुक्ति हेतु संचालित की रहीं गतिविधियों के बारे में बताया गया।

विधायक डॉ चौधरी ने दिलाया नशा नहीं करने का संकल्पकार्यक्रम में विधायक डॉ चौधरी द्वारा सभी को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया। सभी ने संकल्प लिया कि मैं कभी भी किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करूगां और दूसरों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करूगां। साथ ही नशे में संलिप्त व्यक्ति को नशा छोड़ने के लिए जागरूक करूगां।

नशामुक्ति हेतु जागरूकता नाटक की प्रस्तुतिकार्यक्रम में नशामुक्ति हेतु जनजागरूकता के लिए नाटक का मंचन भी किया गया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई नशामुक्ति संबंधी प्रदर्शनी का अतिथियों द्वारा अवलोकन भी किया गया।

विजेताओं को किया गया पुरस्कृतजिले में 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक नशामुक्ति हेतु जनजागरूकता के लिए आयोजित की गईं मैराथन दौड़, निबंध लेखन, स्लोगन, परिचर्चा सहित अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्राफी और मैडल देकर पुरस्कृत किया गया। गत दिवस सांची में आयोजित मैराथन दौड़ में महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कु सपना विदिशा को पुरस्कार राशि 5000 रू, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर अमृता अहिवार सांची को पुरस्कार राशि 3000 रू एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर कु. मुस्कान सांची को 1000 रू राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। इसी प्रकार पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अंकित वर्मा को 5000 रू, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर नीरज सोलंकी को 3000 रू तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सुरेन्द्र सिंह को 1000 रू की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त निबंध लेखन, स्लोगन, वाद-विवाद सहित अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    भाक्ति के रंग में रंगा बेल्दी गांव, भंडारे का भी आयोजन रिपोर्ट राजर्षि मिश्राचैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम छोटी…

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    नसीमखान सांचीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। एक माह के पवित्र रमजान के समापन पर आज बड़ी संख्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका