टप्पा तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा किये जाने की फिर उठी मांग ।

नसीम खान
सांची,,, वैसे तो इस स्थल को एक विश्व ऐतिहासिक दृष्टि से प्रसिद्धि प्राप्त हो चुकी है यहां आने जाने वाले विशिष्ट अतिविशिष्ट लोगों को आवभगत के लिए जिला मुख्यालय से आने जाने मे अधिकारी कर्मचारियों को मशक्कत उठानी पड़ती है इसके साथ ही इस स्थल पर क्षेत्र के किसानों मजदूरों सहित अन्य लोगों की समस्याओं को हल करने शासन ने टप्पा तहसील स्थापित कर दी थी जिससे लोगों की जिला मुख्यालय तक भागदौड कम हो सके ।परन्तु किसानों की समस्याओं को लेकर तथा अन्य वर्गों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस टप्पा तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की फिर मांग मुखर हो चली है ।
जानकारी के अनुसार यह स्थल एक विश्व विख्यात स्थल होने से यहां आने जाने वाले विशिष्ट अतिविशिष्ट लोगों का तांता लगा रहता है जिससे आवभगत के लिए अधिकारी कर्मचारियों को जिला मुख्यालय से यहां आने भागदौड करनी पड़ती हैं जिससे शासन को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाने मजबूर होना पडता है तथा आने वाले लोगों पर होने वाले व्यय भी सहना पड़ता है इसके साथ ही यह क्षेत्र एक ओर विदिशा जिले की सीमा छूता है तो दूसरी ओर भोपाल जिले की सीमा लगी हुई है इस क्षेत्र में बडी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र आते है जिसमें किसानों की खासी संख्या होने से जबजब तहसील स्तरीय एवं अनुविभागीय स्तर सहित जिला स्तर के कार्यों के लिए रायसेन जो बीस किमी दूर दौडभाग करने की मशक्कत करनी पड़ती हैं जिस कारण लोगों का समय तो बरबाद होता ही है साथ ही आर्थिक बोझ भी उठाने मजबूर होना पडता है तथा छोटे छोटे कामों के लिए भी जिला मुख्यालय तक दौड लगानी पड़ती हैं इन तमाम समस्याओं को देखते हुए टप्पा तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की मांग एक बार फिर उठने लगी है जिससे अधिकांश समस्याओं का तहसील होने से निदान निकल सकेगा साथ ही किसानों को भी रायसेन तक भागदौड करने की समस्या से निजात मिल सकेगी इसके साथ ही गरीब गुरबा लोग जो मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का पालन करते है उन्हें भी अपने कामों के लिए जिला मुख्यालय की भागदौड से छुटकारा मिल सकेगा ।तथा किराए के रूप में आर्थिक बोझ से छुटकारा मिल पायेगा इसके साथ ही समय की बचत भी हो सकेगी ।हालांकि इस टप्पा तहसील को तहसील का दर्जा देने की लंबे अरसे से मांग की जा रही हैं तथा शासन में बैठे जिम्मेदारों से अनेकों बार आश्वासन भी मिले परन्तु यह आश्वासन लंबे समय से कोरे ही साबित होते चले आ रहे है अब एक बार फिर यह मांग उठने लगी है वैसे तो प्रदेश सरकार संवेदनशील मानी जाती है तथा वर्तमान में प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर में अनेकों टप्पा तहसीलों को तहसील का दर्जा दे दिया है तथा जिलों की मांग पर भी विचार किया जा रहा है जब सरकार ने अनेक जिले के गठन की घोषणा भी कर दी है तथा अनेकों टप्पा तहसीलों को भी तहसील का दर्जा देने की भी घोषणा कर डाली ।अब सरकार को इस विश्व विख्यात स्थल पर भी टप्पा तहसील को तहसील का दर्जा देने की मांग पर भी गंभीरता से विचार किये जाने की जरूरत महसूस की जा रही हैं जबकि टप्पा तहसील को तहसील का दर्जा देने भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद ने मुख्यमंत्री सहित अनेकों मंत्री विधायक सांसदों को ज्ञापन दिये परन्तु कोई सुनवाई नहीं हो सकी ।अब फिर तहसील का दर्जा देने की मांग जोर पकडती दिखाई देने लगी है ।इस मामले में लोग क्या कहते है।।
इस स्थल पर किसानों को ऐसे अनेकों काम होते है जो जिला मुख्यालय पर पहुचना पडता है इस क्षेत्र मे टप्पा तहसील को तहसील का दर्जा दिया जाना चाहिए ।जवाहर सिंह चौहान किसान नागोरी
क्षेत्र बडा होने के कारण बडे कार्य के लिए जिला मुख्यालय जाना पडता है जिससे समय के साथ ही अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पडता है टप्पा तहसील को तहसील का दर्जा मिलना चाहिए ।कमल किशोर पटेल समाज सेवी सांची
कुछ ऐसे मामले होते है जो टप्पा तहसील मे नहीं निपट पाते जिस कारण रायसेन जाना होता है इसलिए इस क्षेत्र के लिए पूर्ण रूप से तहसील का दर्जा दिया जाना उचित होगा।संतोष दुबे व्यापार महासंघ सांची
इस क्षेत्र में किसानों की किसानी कार्य बडे स्तर पर होते है कभी कभी किसानों को भी बडी समस्या के लिए रायसेन भागना पडता है इसके साथ ही मजदूर वर्ग को अपनी मजदूरी छोडकर रायसेन पहुंचना पडता है जब काम किसी कारण वश नहीं हो पाते तब लोगों को खासी परेशानी होती हैं ।टप्पा तहसील को तहसील का दर्जा आवश्यक रूप से मिलना चाहिए।अंकित मेहतो नेता कांग्रेस ।
हम भी प्रयास कर रहे है कि टप्पा तहसील को तहसील का दर्जा दिलवाया जा सके ।संजीत वर्मा नेता भाजपा

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार