अव्यवस्थित वाहनों की चपेट में नगर ।पुलिस व्यवस्था करने मे पूरी तरह नाकाम।

नसीमखान सांची
सांची,,, वैसे तो इस नगर के कायाकल्प बदलने जोरशोर से कवायद जारी रहती हैं परन्तु यह कहाँ तक सफल हो पाती हैं धरातल पर देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है ।नगर में अव्यवस्थित वाहनों पर पुलिस व्यवस्था जुटाने में पूरी तरह असफल साबित हो चुकी हैं बीच सडको पर खडे होने वाले वाहनों से लोग खासी परेशानी उठाने पर मजबूर हो चुके है ।
जानकारी के अनुसार इस विख्यात स्थल पर व्यवस्था उपलब्ध कराने बडी बडी बात देखने सुनने को मिल जाती हैं परन्तु सडको पर दौडऩे वाले तेज रफ्तार वाहनों एवं सडको के बीचोबीच खडे होने वाले वाहनों से पुलिस बेफिक्र होकर चुप्पी साध चुकी हैं वाहन चालकों को यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते आसानी से देखा जा सकता है तथा इस नगर में वाहन चालकों मे पुलिस का भय पूरी तरह खत्म हो चुका है इन वाहनों के सडको पर खडे होने की समस्या अनेकों बार पुलिस के संज्ञान में आने के बाद भी पुलिस वाहनों को व्यवस्थित करने मे पूरी तरह नाकाम साबित हो चुकी हैं इतना ही नहीं नगर की सडको पर नाबालिग बच्चों को भी तेज रफ्तार दुपहिया वाहन से फर्राटे भरते आसानी से देखा जा सकता है हालांकि हाइवे पर वाहन चालकों से जांच के नाम पर वसूली की चर्चाएं भी खूब देखने सुनने को मिलती रहती हैं परन्तु नगर के भीतरी क्षेत्र वाहनों की तेज रफ्तार एवं सडको के वाहन खडे होने के साथ ही तेज रफ्तार दौडने वाले वाहन चालक बेफिक्र होकर दुर्घटना से अंजान बने रहते हैं जबकि इस नगर में सडक दुर्घटना के अनेक मामले सामने आने के बाद भी पुलिस बेफिक्र बनी दिखाई देती हैं नगर की सडक हो अथवा गलियां वाहनों के अव्यवस्थित रहने से जाम की स्थिति बनती देखी जाती है तथा इस अव्यवस्था से लोग जूझते रहते है ऐसा भी नहीं है कि पुलिस प्रशासन इस समस्या से अंजान हो ।अव्यवस्थित वाहन चालकों के सामने पुलिस नतमस्तक हो कर तमाशबीन बन चुकी हैं वाहन चालकों को न तो पुलिस का भय ही रहता है न ही नाबालिग बच्चों को ही पुलिस का डर रहा है जब कि इस नगर से गुजरने वाले हजारों छोटे बडे वाहनों की अंधी रफ्तार लोगों को भयभीत करती हैं इतना ही नहीं लोग सडक पार करने भी अपनी जान जोखिम में डालने मजबूर हो चुके हैं वैसे तो इस स्थल को विश्व ऐतिहासिक स्थल का दर्जा प्राप्त है बावजूद इसके पुलिस वाहनों पर लगाम लगाने पूरी तरह असफल हो चुकी है न ही पुलिस द्वारा लोगों को यातायात नियमों से ही अवगत कराने कभी कोई प्रयास ही किये जा सके हैं जिससे लोगो के साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी हो सके तथा लोग यातायात के नियमों का पालन कर सके ।दुकानों के पर सामग्रियों की खरीद फरोख्त करने पहुंचने वाले लोग अपने वाहनों के दुकानों के सामने बेफिक्र होकर वाहन खडे कर छोड़ देते है इसके साथ ही नगर में बैंकों के सामने भी वाहनों की अव्यवस्था दिख जाती हैं किसी भी बैंक के पास कोई पार्किंग व्यवस्था न होने से सडको पर जाम लगता रहता है । कभी कभी तो पुलिस को अपने ही वाहन निकालने अव्यवस्थित वाहनों का शिकार होना पडता है बावजूद इसके पुलिस अपना निष्क्रिय रवैय्या नहीं बदल पा रही है इस स्थल पर न ही लोगों की सुरक्षा के लिए ही सडको पर कहीं कोई पूलिस ही दिखाई देती हैं इन दिनों पुलिस प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली नगर भर में चर्चित हो रही हैं इसके बाद भी पुलिस को व्यवस्था जुटाने कोई सरोकार नहीं दिखाई देता है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार