एक ओर जल की बचत का नारा दूसरी ओर सडको पर बहता जल ।हो रहा मच्छरों का प्रकोप ।

नसीमखान सांची
सांची,,, जल ही जीवन है का नारा सरकारी विभाग लगाते हुए लोगों को जल की बचत करने का संदेश देते हैं बावजूद इसके स्वयं जल की बचत करने के संदेश की धज्जियां उड़ाते दिखाई देते है जब पेयजलापूर्ति होती है तब अधिकांश वार्ड की सडको पर आसानी से बहता देखा जाता है तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकारी विभाग कितनी जल की बचत का पालन कर रहे हैं इसी प्रकार नगर भर मे जहाँ स्वच्छता की बडी बडी बातें देखने सुनने को मिलती हैं तो दूसरी ओर गंदगी से लगातार मच्छरों की संख्या में बृद्धि हो रही है ।
जानकारी के अनुसार इस ऐतिहासिक स्थल पर पेयजलापूर्ति एवं साफ सफाई विकास का जिम्मा नगर परिषद प्रशासन के कंधों पर रहता है ।नगर भर में सभी वार्ड में प्रशासन द्वारा क्रमानुसार सुनिश्चित समय पर जलापूर्ति की जाती हैं परन्तु कुछ क्षेत्र ऐसे भी रहते है जहाँ जलापूर्ति होने पर नालियों के अभाव के कारण पानी सडको पर बहता दिखाई देता है जिससे आम आदमी सहित स्कूली छोटे बडे छात्र छात्राओं को खासी मशक्कत करनी पड़ती है तथा सडको पर बहते पानी से फिसलन के कारण बच्चे गिर पडते है जिससे स्कूल कपडे गंदगी भरे हो जाते है ।वैसे तो शासन प्रशासन जल ही जीवन है जल की बचत करने का संदेश देते दिखाई देते है जिससे लोग जल की बचत कर सकें ।परन्तु पेयजलापूर्ति के दौरान सडको पर व्यर्थ बहने वाले जल को रोकने की व्यवस्था स्वयं प्रशासन नही कर पाता तब जल की बचत का संदेश मात्र दिखावा बनकर रह जाता है इसके साथ ही नालियों के अभाव के कारण जल सडको को लबालब कर देता है तब आने जाने वाले लोग तो परेशानी उठाते ही है बल्कि स्कूली नौनिहालों को भी सडको पर बहने वाले जल से होकर गुजरना पड़ता है जिससे छोटे बच्चे बहते जल से बनी फिसलन के कारण गिरते पडते चलने पर मजबूर होते है कभी कभी तो यह बच्चे बहते पानी से गिर भी पडते हैं जिससे बच्चों के स्कूली कपडे गंदे हो जाते है ।इस बहते पानी को रोकने तथा इस पानी की निकासी हेतु प्रशासन कोई प्रयास नही कर सका ।तथा जल बचाने के नारों की धज्जियाँ उडने लगती हैं ।
भीतरी क्षेत्र गंदगी की चपेट में बढ रहा मच्छरों का प्रकोप फैल रही बीमारी।
वैसे तो सरकार द्वारा बडे स्तर पर स्वच्छता अभियान चला रही हैं तथा हर हालत में जमीनी स्तर पर स्वच्छता मे सफलता पाने की जुगत में है इस स्वच्छता अभियान पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च हो रहे है यह नगर वैसे भी एक ऐतिहासिक स्थल है इस स्थल को स्वच्छता का जामा पहनाकर देश विदेश को संदेश देने का मन बनाया परन्तु यहां स्वच्छता कोसो दूर दिखाई दे रही है यहां स्वच्छता मात्र मुख्य सडको तक ही सिमट कर रह गई ।जबकि नगर के भीतरी भागो को आज भी स्वच्छता की दरकार बनी हुई है नगर के विभिन्न हिस्से गंदगी की चपेट में जकड़े दिखाई देते है तब जिम्मेदार सरकार की मंशा पर पानी फेरने मे पीछे नहीं दिखाई दे रहे हैं ।इस गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या में भी भारी बृद्धि हो चुकी हैं जिससे नगर में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है वैसे भी स्वास्थ्य विभाग मच्छरों से बचाव एवं बीमारियों के बचाव के लिए प्रयास जुटा रहा है परन्तु स्वास्थ्य विभाग भी संबन्धितो को जागरूक करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है न ही इससे बचाव हेतु ही कोई प्रयास कर पा रहा है हालांकि पूर्व में समय समय पर मच्छरों से बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं का छिडकाव होता रहा परन्तु अब वह छिडकाव का भी अतापता नहीं रहा ऐसा भी नहीं है कि विभिन्न सामग्रियों की खरीदारी न हुई हो स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली नगर में चर्चित हो चुकी है हालांकि मच्छर मारने फोगिंग मशीन की भी खरीदारी हो चुकी है परन्तु वह भी उपयोग में नहीं आ सकी ।जिस कारण भारी संख्या में मच्छरों की तादाद बढने से गंभीर बीमारी फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता है ।नगर में लगातार स्वच्छता की दरकार बनी हुई है ।इस मामले में इनका कहना है।।
हमारे संज्ञान में है कि कुछ वार्ड में जल प्रदाय के वाल खराब होने के कारण पानी सडको पर बह रहा है हम उसे शीध्र ही ठीक करा देगें ।एवं नगर में मच्छरों को मारने हम शीध्र कीटनाशक दवाओं का छिडकाव करायेगे जिससे मच्छरों को खत्म किया जा सके ।अशोक वर्मा सीएमओ नगर परिषद सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल