नसीमखान
रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा सीएम हेल्पलाईन तथा विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री दुबे ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सी तथा डी ग्रेड में शामिल विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राथमिकता के साथ सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों का समयावधि में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराएं।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने 50 दिवस तथा उससे अधिक समयावधि की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में समर्थन मूल्य पर धान तथा सोयाबीन के उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं तथा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक सुलभता से पहुंचे, यह सुनिश्चित करें। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, पीएचई, कृषि, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों की गतिविधियों तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।






