इस नगर को सुंदरता देने व पैदल चलने बने फुटपाथ चढे अतिक्रमण की भेंट ।

नसीमखान
सांची,,, इस नगर को और अधिक सुंदरता प्रदान करने एवं लोगों को सडक छोड़ चलने के लिए लाखों करोड़ों की लागत से बने फुटपाथ पर अतिक्रमण कारियो ने जमाया कब्जा फुटपाथ पर ही लगाये गए बिजली खंबे से लोगों को बनी रहती अनहोनी की आशंका ।प्रशासन को कोई सरोकार नहीं रहा।
जानकारी के अनुसार इस नगर की सुंदरता और अधिक बढाने नगर भर में विभिन्न विभागों द्वारा लोगों को सडक छोड़ चलने के लिए लाखों करोड़ों रुपए की लागत से फुटपाथ निर्माण कराये गए थे ।इन फुटपाथ पर फुटकर व्यवसाइयो कब्जे कर मालिक बन बैठे तथा फुटपाथ पर चलना तो दूर इस पर लोगो को बैठने भी जगह नहीं छूट सकी तथा धडल्ले से फुटपाथ अवैध कब्जे की भेंट चढ़ गए ।इन फुटपाथ को न तो निर्माण करने वालों को ही सुध लेने की चिंता रही न ही अपने अधीन रखने वाले ही अपनी नींद तोड सके इससे लोगो ने इन फुटपाथ को रोजीरोटी का जरिया तो बना डाला परन्तु स्वच्छता को भी पूरी तरह भूल गए ।हालांकि रेलवे स्टेशन से स्तूप गेट तक निर्मित सडक के दोनों ओर निर्मित फुटपाथो का निर्माण बरसों तक पर्यटन विभाग द्वारा लाखों करोड़ों की लागत से कराया गया था जबकि यह फुटपाथ नगर परिषद प्रशासन के अधीन आने से जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की बढ गई परन्तु इन फुटपाथो को न तो निर्माण करनेवाले विभाग न ही अपनी सीमा में निर्मित होने वाले विभाग को ही सुध लेने की फुरसत मिल सकी ।इन फुटपाथो पर पत्थर कटिंग कर सुंदर जाली लगाई गई थी परन्तु इन जालियों को भी लोगों ने अपने स्वार्थ की भेंट चढा कर तहसनहस कर डाला ।जिससे फुटपाथो की सुंदरता खत्म होने की कगार पर पहुंच गई । जो कसर बाकी रही तो इन फुटपाथो पर बिजली के खंबे खडे कर जगह जगह डीपी रखवा दी गई ।जिससे दुर्घटना की आशंका बनने लगी ।इसके साथ ही इन पर जगह जगह सौर ऊर्जा से चमकने वाली प्याऊ बनवा कर इनके रखरखाव से पल्ला झाड़ लिया गया।इसके साथ ही इस नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने भी मार्ग के दोनों ओर लोगो को दुर्घटना से बचाने फुटपाथो का निर्माण कराया गया परन्तु इन फुटपाथो के निर्माण के नाम पर मात्र खानापूर्ति कर छोड़ दी गई ।राष्ट्रीय राजमार्ग ऐजैसी द्वारा कराए फुटपाथ कहीं निर्मित हो सके कहीं अधूरे छोड़ दिये गए कुछ लोगों द्वारा भी अपने हित साधने तहसनहस कर डाले ।जो निर्माण कराये गए वह भी अपनी गुणवत्ता की कहानी स्वयं बयां कर रहे है आननफानन मे निर्मित कराये फुटपाथो को पलटकर देखना भी राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने उचित समझा जिससे फुटपाथो के नाम पर सरकार की करोड़ों रुपये फुंक गए तथा फुटपाथ अपने स्थान से ही ओझल दिखाई देने लगे ।इसी तर्ज पर बरसों पहले बसस्टैंड का निर्माण कराया गया था जहाँ व्यवसाइयों को लीज पर दुकानों का आवंटन किया गया इसके साथ ही दुकानों के सामने फुटपाथो का निर्माण कराया गया परन्तु यहाँ से फुटपाथ पूरी तरह गायब हो चुके बसस्टैंड पर कहीं कोई फुटपाथ दिखाई ही नहीं देते फुटपाथो को पूरी तरह अतिक्रमण कारी लीलते रहे प्रशासन अपनी संपत्ति लुटते मौन साधे कहीं न कहीं अपनी स्वीकृति प्रदान करता रहा इन्हें बचाने कभी आगे नहीं बढ सका ।यहां अधिकारी कर्मचारी मात्र अपने वेतन तक ही सिमट कर रह गए न ही प्रशासन कभी सरकारी संपत्ति की सुरक्षा पर चाबुक ही चलाता दिखाई दिया लोगों ने करोड़ों की बेशकीमती भूमि अपने प्रभाव के चलते लील ली ।तब जिम्मेदार भी आये गए परन्तु अपनी संपत्ति को बचाने में पूरी तरह असफल रहे ।इस प्रकार नगर की सुंदरता के लिए सरकारों द्वारा फूंके गए लाखों करोड़ों को पलीता लग गया ।न ही कभी किसी जिम्मैदारो द्वारा ही सरकारी संपत्ति की सुरक्षा करने की हिम्मत ही जुटाई जा सकी ।

  • editornaseem

    Related Posts

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    नसीमखान सांचीसांची,,, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेहगांव में आज खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से लगभग तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। यह घटना जयमातादी…

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।