नसीमखान
नप अध्यक्ष ने कराया कलर
सांची,,, बसस्टैंड परिसर में स्थित देश के महान सपूत संविधान निर्माता बाबा सा डा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी परन्तु अनदेखी के चलते बाबा सा की प्रतिमा का कलर झडने लगा था तब कलर झडने से बाबा सा की प्रतिमा तो भद्दी दिखाई देने लगी थी इसके साथ ही यह स्थल एक बौद्ध पवित्र स्थल के रूप में भी विख्यात होने से इस स्थल पर भारी संख्या में बाबा सा के अनुयायियों का आना जाना लगा रहता है जिससे उनके अनुयायियों के मन को ठेस पहुंच रही थी परन्तु प्रशासन प्रतिमा पर कलर नहीं करवा सका ।आखिर कार नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने बाबा सा की प्रतिमा की सुध ली तथा खबर पर संज्ञान लेते हुए बाबा सा की प्रतिमा पर कलर करवाया जिससे इस स्थल पर आने वाले बाबा सा के अनुयायियों मे खुशी की लहर जागेगी ।बसस्टैंड के बीचोबीच खडी प्रतिमा पर नप अध्यक्ष श्री रेवाराम के प्रयास से पुनः कलर चढ गया इस कार्य की नगर के अनेक लोग सराहना करते देखे गए ।तथा नगर में बाबा सा के अनुयायियों ने नप अध्यक्ष का आभार प्रकट किया है।






