नसीमखान
रायसेन,
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल मप्र में पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के पात्र सदस्यों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु BoCW Ayushman card Salturation अभियान का क्रियान्वयन जिला स्तर, ब्लॉक स्तर और पंचायत स्तर पर 04 नवम्बर से 11 नवम्बर 2024 तक किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जिले में अभियान के प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उनके सहयोग हेतु सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री तथा श्रम पदाधिकारी श्री जीएस मेहदेले को जिला स्तरीय सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इनके अतिरिक्त अनुभाग स्तर पर भी एसडीएम, जनपद सीईओ तथा सीएमओ को दायित्व सौंपे गए हैं।






