सीएम हेल्पलाईन प्रकरण अधिक समयावधि तक ना रहें लंबित, प्राथमिकता से कराएं निराकृत- कलेक्टर श्री दुबे

नसीमखान

टीएल बैठक सह वीसी में कलेक्टर श्री दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों तथा विभिन्न विभागों की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री दुबे ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अधिकारियों से कहा कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर प्रकरणों के निराकरण की जिम्मेदारी ना छोड़े, स्वयं रूचि लेकर प्रकरणों का निराकरण कराएं।
बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री दुबे ने अधिक समयावधि वाले सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का प्रमुखता के साथ निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही फोर्स क्लोज वाली शिकायतों की भी पुनः समीक्षा कर निराकरण संभव होने पर निराकृत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्पेशल क्लोज यदि आवश्यक है तो उचित कारण का भी उल्लेख किया जाए। वीसी के माध्यम से कलेक्टर श्री दुबे ने सभी एसडीएम से राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण की जानकारी लेते हुए प्राथमिकता के साथ भूमि सीमांकन के प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही कर निराकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही नामांतरण और बंटवारा के प्रकरणों को भी निराकृत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने प्रधानमंत्री उन्नत ग्राम योजना अंतर्गत जिले में किए जा रहे सर्वे कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिलवानी, गौहरगंज, औबेदुल्लागंज क्षेत्र में सर्वे कार्य धीमी गति से होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एसडीएम को ग्रामों में भ्रमण कर कार्य की मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी 07 नवम्बर तक जिले में सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया जाए, जिससे कि आगे की कार्यवाही की जा सके। कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 76 हजार नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाना है, इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अभियान चलाकर कार्य किया जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा वीसी के माध्यम से जनपद सीईओ को ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और निर्माण कार्यो में तेजी लाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा