नगर में आयोजित होने वाले बौद्ध वार्षिकोत्सव की तैयारी शुरू।

नसीमखान
सांची,,, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नव माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाने वाले बौद्ध वार्षिकोत्सव की तैयारियां जोरशोर से शुरु हो गई हैं ।दूसरी तरफ प्रशासन ने भी इस आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार इस बौद्ध ऐतिहासिक स्थल पर प्रतिवर्षानुसार आयोजित किए जाने वाले बौद्ध वार्षिकोत्सव की तैयारी महाबोधि सोसायटी ने शुरू कर दी है इस आयोजन में हजारों लाखों लोग देशविदेश से आकर शामिल होते है यह आयोजन प्रतिवर्ष नव माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाता है इस कार्यक्रम में भगवान बुद्ध के परम शिष्यों सारिपुत्र महामोदग्लाइन की पवित्र अस्थियों को जनता के दर्शनार्थ स्तूप पहाड़ी स्तिथ बौद्ध मंदिर में कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखी जाती हैं जिनके हजारों लाखों लोग दर्शन करते हैं इस अवसर पर नगर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है इस कार्यक्रम में देशविदेश के बडी संख्या में बौद्ध भिक्षु भी भाग लेते हैं इसके साथ ही देशविदेश के विशिष्ट अतिविशिष्ट लोग भी शामिल होते है इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन भी अपनी तैयारियां शुरू कर देता है तथा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अपनी बैठक भी आयोजित करता है इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भगवान बुद्ध के परम शिष्य सारिपुत्र महामोदग्लाइन की पवित्र अस्थियों की विधिवत पूजा अर्चना की जाती हैं तथा इन अस्थियों की कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ऐतिहासिक बौद्ध स्मारकों की परिक्रमा कराई जाती हैं इस कार्यक्रम में कुछ दिन पूर्व से ही महाबोधि सौसायटी श्री लंका के महानायक वानगल उपतिस्स नायक थैरो भी शामिल होते है महाबोधि सोसायटी से स्तूप तक नगर पूरी तरह दुल्हन की तरह सजाया जाता है तब यह स्थल एक आकर्षक का केंद्र बन जाता है इस कार्यक्रम को लेकर नगर भर में सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी जाती हैं चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगरानी रहती हैं इसके साथ ही नगर पूरी तरह कैमरों की जद मे रहता है बाहर से आने वाले पर्यटकों को ठहरने के लिये होटलों लाजो सहित अन्य स्थानों पर विशेष व्यवस्था जुटाई जाती हैं स्तूप पहाड़ी पर स्थित बौद्ध मंदिर को रंगबिरंगी कलाकृतियों से सजाया जाता है इस नगर मैं स्थानीय एवं बाहरी दुकानदारों द्वारा अपने रोजगार के साधन भी जुटाए जाते है अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा बाहर से आनेवाले पर्यटकों को निशुल्क भोजन व्यवस्था भी जुटाई जाती हैं इस प्रकार इस वार्षिक आयोजन महाबोधि सोसायटी के तत्वावधान में सम्पन्न कराया जाता है

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा