नसीमखान
रायसेन,
जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की उपस्थिति में सांची स्थित गेटवे रिट्रीट में गुरूवार को सम्पन्न हुई। कार्यशाला में जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य विषय पर चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि जितनी तेजी से विकास हो रहा है, उतनी तेजी से संसाधनों की खपत हो रही है। प्राकृतिक संसाधनों को हम अपने लिए उपयोग कर सकते हैं या उन्हें सहेजकर आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए रख सकते हैं। कई प्रकार की बीमारियां संसाधनों का अत्याधिक दोहन का परिणाम हैं। कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि शासकीय कामकाज में भी हमें प्रयास करना होगा कि संसाधनों का कम या न्यूनतम उपयोग हो। हम अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाकर जलवायु परिवर्तन को रोकने का प्रयास करना चाहिए। कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे सहित अन्य अधिकारियों ने भी संबोधित किया।






