गौहरगंज तहसील में 269 एकड़ भूमि क्षेत्र में विकसित होंगे नवीन औद्योगिक क्षेत्रमण्डीदीप इंडस्ट्रियल एसोसिएशन कार्यालय में विधायक श्री पटवा तथा कलेक्टर श्री दुबे की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
रायसेन जिले के मण्डीदीप स्थित इंडस्ट्रियल एसोसिएशन कार्यालय में गुरूवार को भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा की अध्यक्षता में नवीन औद्योगिक क्षेत्र के विकास के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल एवं अन्य प्रतिनिधि सहित उद्योगपति और जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में विधायक श्री पटवा ने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निवेश प्रोत्साहन एवं रोजगार सृजन हेतु सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। इसी अनुक्रम में प्रदेश के सभी जिलों के साथ ही रायसेन जिले में भी नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित करना है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र तीन स्थानों उमरिया, अमोदा और झागर में कुल 269 एकड़ भूमि क्षेत्र में स्थापित होगा। जिसमें उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है। जिससे कि अधिक से अधिक उद्योग यहां स्थापित हों और नवीन रोजगार क अवसर भी सृजित हों।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि जिले की गौहरगंज तहसील के ग्राम झागर में लगभग 22 हैक्टेयर, ग्राम अमोदा में 24.78 हैक्टेयर तथा ग्राम उमरिया में 62 हैक्टेयर भूमि औद्योगिक प्रयोजन हेतु चिन्हित की गई है। गोकलाकुंडी (बगरोदा फेस-2) भोजपुर रोड पर भी 20 हैक्टेयर क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है जिसमें अधोसंरचना विकास कार्य प्रगति पर है। संभावना है कि वर्ष 2025-26 के प्रारंभ में औद्योगिक इकाईयों को भू-आवंटन की कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाएगी। जिले की अन्य तहसीलों में भी औद्योगिक प्रयोजन हेतु भूमि को चिन्हित कर नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता – लोकप्रिय जननायक डॉ. मोहन यादव का जन्मोत्सव भोपाल. नसीमखान राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘ सीएम हाउस’ आज मात्र…

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग शहडोल शहडोल जयसिंहनगर जल संकट को दूर भगाओ, व्यर्थ में पानी न बहाओ जल गंगा संवर्धन अभियान शहडोल जिले में प्रगति पर है। जल गंगा संवर्धन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।