जनजातीय समाज की परंपराओं, रीति-रिवाजों, जीवन-शैली से हमें प्रेरणा मिलती है- स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल

नसीमखान

भगवान श्री राम को जनजातीय समाज द्वारा दिए गए सहयोग ने ही मर्यादा पुरूषोत्तम बनाया- स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल

रायसेन वन परिसर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

रायसेन,
धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा का 150वां जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर 15 नवम्बर को रायसेन स्थित वन परिसर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल तथा सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। साथ ही भगवान बिरसा मुण्डा के छायाचित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि जन-नायक भगवान बिरसा मुंडा अपने समाज की ब्रिटिश शासकों द्वारा की गई दशा को लेकर चिंतित रहते थे। अपने कार्यों से बिरसा मुंडा अपने क्षेत्र में श्धरती आबाश् यानी श्धरती पिताश् हो गए थे। राष्ट्रीय आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाकर देशभक्ति की अलख जगाने वाले श्धरती आबाश् बिरसा मुंडा को इस क्रम में भगवान माना जाने लगा। वर्ष 1897 से 1900 के बीच मुंडाओं और अंग्रेज सिपाहियों के मध्य युद्ध होते रहे और बिरसा मुंडा के नेतृत्व में मुंडाओं ने अंग्रेजों को नाको चने चबवा दिए।
स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने जनजातीय गौरव दिवस आयोजन का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जनजातीय कला, संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के गौरव एवं सम्मान के लिये यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज का भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण योगदान है। भगवान श्री राम को वनवास के दौरान जनजातीय समाज द्वारा दिये गये सहयोग ने ही मर्यादा पुरूषोत्तम बनाया। जनजातीय समाज की परंपराओं, रीति-रिवाजों, जीवन-शैली से हमें प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज का हित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनजातीय समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, आवास, बिजली, गैस, इलाज आदि सभी सुविधाएँ प्राथमिकता से पहुँचाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में विकास की व्यापक संभावनाएँ हैं, जिन पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कार्यक्रम में जनजातीय थीम पर आधारित सांस्कृतिक लोकगीत व नृत्य प्रस्तुत करने वाली सभी मंडलियों को पांच-पांच हजार रू राशि देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि मुझे बताते हुए गर्व है कि 15 नवम्बर वर्ष 2021 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे प्रदेश की धरती से सम्पूर्ण देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2023 में शहडोल से सिकल सेल एनीमिया मिशन का भी शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि आदिवासी भाई-बहनों को सिकल सेल एनीमिया से बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि आदिवासी समाज के उत्थान के लिए, विकास के लिए, उनके कल्याण के लिए, जनजातीय भाई-बहनों के लिए पीएम जनमन अभियान चलाकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया गया है। सांची जनपद के 22 गांवों में अभियान चलाकर जनजातीय वर्ग को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार निरंतर जनजातीय कल्याण के कार्य कर रही हैं। जनजातीय वर्ग के लोगों को वनभूमि के पट्टे प्रदान किए गए हैं, जनजातीय युवाओं के शिक्षा एवं कौशल विकास के लिए एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय खोले गए हैं। छात्रवृत्ति दी जा रही है, जनजातीय शोध संस्थान खोले जा रहे हैं। सरकार द्वारा वन उपजों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य भी घोषित किया गया है।
इस अवसर पर भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा ने अपने उद्बोधन के प्रांरभ में धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा का 150वां जन्म जयंती वर्ष पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलने का कार्य करें। आज पूरे देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन जनजातियों की जिंदगी बदलने का अभियान है। यह जनजातियों के कल्याण, सम्मान एवं गौरव के लिए सरकार द्वारा लिया गया संकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है। सरकार द्वारा भौगोलिक विकास करने के साथ ही सामाजिक रीति-रिवाज, संस्कृति, परम्परा को आगे बढ़ाने का काम भी किया जा रहा है। जनजातीय वर्ग ने अपनी विरासत और संस्कृति को बचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारे जिले में लगभग 92 ग्रामों में लगभग 15 हजार जनजातीय परिवारों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा समाजसेवी श्री राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया।
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृर्ष अभियान शुरू किया गया है। रायसेन जिले में भी इस अभियान की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले में इस अभियान में 92 ग्राम चिन्हांकित किए गए हैं। इन सभी ग्रामों में शासन की जनकल्याणकारी, हितग्राहीमूलक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ जनजातीय वर्ग को दिया जाना है। साथ ही अद्योसंरचना से जुड़े कार्य भी किए जाएंगे। इन सभी ग्रामों में सर्वे कार्य पूर्ण हो गया है जिसमें हितग्राहियों की संख्या, विकास और निर्माण कार्य की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत भी सांची जनपद के 22 ग्रामों में विगत एक वर्ष में योजनाओं का हितलाभ वितरण किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य संस्थाओं, आंगनवाड़ी भवन, सड़क सहित अन्य विकास और निर्माण कार्य भी किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और आमजन उपस्थित रहे। …………….

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।