दिवंगत पत्रकार निलेश द्विवेदी के घर पहुंची सहकार ग्लोबल कंपनी

रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग

जयसिंहनगर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार के निधन की खबर के बाद उनके परिजनों पर एक पहाड़ सा टूट पड़ा था, अचानक आई इस आपदा ने परिवार का सुख चैन छीन लिया, दरअसल पत्रकार नीलेश द्विवेदी लगभग एक वर्षो से कैंसर पीड़ित थे, वो लगातार इस भयंकर बीमारी से जूझ रहे थे, बिकराल बीमारी से लड़ते लड़ते कई बार उनके शरीर में इस दौरान ख़ून की भी कमी हो गई थी कमी के चलते परेशान थे जिसमे जिले से पत्रकार मजबूती के साथ कंधे से कन्धा मिला कर खड़े दिखाई पड़े रक्त की कोई कमी नहीं पड़ी, इसमें जिले के सम्मानित नागरिको ने जिले के कुछ पत्रकारों के आग्रह पर अपना रक्त दान करते हुए अमूल्य योगदान दिया l लेकिन मंगलवार दोपहर देश भर में टोल बैरियर ओर माइनिंग कारोबार में अग्रणी प्रतिष्ठित कम्पनी ने सामाजिक दायत्वो का निर्वहन करते हुए कैंसर पीड़ित पत्रकार के परिजनों की ओर मदद का हाँथ बढ़ाते हुए एक जिम्मेदारी का ऐलान किया है l जिसके बाद नगर में मेषर्स सहकार ग्लोबल कम्पनी की भूरी भूरी प्रसंशा हो रही है l कुछ लोग संवेदनशील तो कुछ लोगो ने कम्पनी के मुख्य महाप्रबंन्धक उत्तम शर्मा को पीड़ित मानव का सच्चा मसीहा का नाम देना शुरू कर दिया है l लोगो का मामले में यह भी तर्क है कि और भी यहा कई नामी गिरामी कम्पनी है लेकिन किसी ने एक पत्रकार के निधन पर न शोक जताया नाही कोई आर्थिक मदद की, सामाजिक सरोकार खुद आगे बढ़कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करती पहले पंक्ति में है l
गौरतलब हो नीलेश के दिवंगत होने की खबर किसी सज्जन के माध्यम से मेषर्स सहकार ग्लोबल कम्पनी लिमिटेड के पास पहुंची जिसके मद्देनज़र सामाजिक सरोकार की ओर अग्रसर कम्पनी के प्रदेश के मुखिया मुख्य महाप्रबंन्धक उत्तम शर्मा के दिशा निर्देशन में स्थानीय प्रबंधक चेतन चतुर्वेदी, विपुल दुबे दिवंगत पत्रकार के निवास स्थान पचगांव पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट करते,मुख्य महाप्रबंन्धक के आदेश पर परिजनों को एक सबल प्रदान हो बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान कर दिया की जब तक कम्पनी शहडोल में कार्यरत है l तब तक दिवंगत पत्रकार के परिजनों को बतौर मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी l इस मामले में कम्पनी का तर्क है कि दिवंगत पत्रकार के बच्चो का उज्जवल भविष्य के आगे आर्थिक तंगी रोड़ा न बने हमने प्रयास किया है l कम्पनी का कहना है कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अपना कर्तव्य सामाजिक सरोकार जारी रहेगा l इस दौरान सहकार ग्लोबल कम्पनी लिमिटेड के स्थानीय प्रबंधक चेतन चतुर्वेदी, विपुल दुबे दिवंगत पत्रकार के निवास पर बतौर मासिक एक सहयोग राशि दिवंगत पत्रकार नीलेश द्विवेदी की पत्नी अनीता द्विवेदी, प्रांशु द्विवेदी, प्रिया द्विवेदी, प्रीति द्विवेदी, नैना द्विवेदी, अंशिका द्विवेदी, ध्रुव द्विवेदी को सौपी है, सहयोग राशि सौपते समय जनक देव द्विवेदी, दीपक द्विवेदी एवं दिलीप द्विवेदी, पुष्पेंद्र चतुर्वेदी, इत्यादि मौजूद रहे l

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा