कलेक्टर श्री दुबे ने राजस्व महाअभियान 3.0 की समीक्षा कर सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा राजस्व महाअभियान 3.0, पराली/नरवाई जलाने पर रोक लगाने, उर्वरक वितरण आदि की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा जिले में राजस्व महाअभियान 3.0 के तहत प्रकरणों के निराकरण की तहसील और अनुभागवार समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री दुबे द्वारा सभी एसडीएम तथा तहसीलदारों से अभियान के तहत बी-1 वाचन कार्य पूर्ण होने की जानकारी ली गई। साथ ही फौती नामातंरण के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए 28 नवम्बर तक सौ फीसदी प्रकरणों को निराकृत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि पटवारियों से यह प्रमाण पत्र लिया जाए कि उनके हल्के में फौती नामांतरण के कोई प्रकरण लंबित नहीं है। इसके अतिरिक्त कलेक्टर श्री दुबे द्वारा राजस्व महाअभियान 3.0 अंतर्गत बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती, नक्शा तरमीम सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का भी शत-प्रतिशत निराकरण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने जिले में नरवाई/पराली का दहन रोकने के लिए एसडीएम और कृषि अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों से चर्चा कर उन्हें नरवाई/पराली नहीं जलाने की समझाईश दी जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को नरवाई/पराली जलाने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया जाए। जिन क्षेत्रों में नरवाई/पराली जलाने की घटनाएं अधिक हुई हैं, वहां राजस्व और कृषि अधिकारी सतत् निरीक्षण करें। इसके अतिरिक्त किसानों को नरवाई या पराली के निपटान हेतु हैपीसीडर और सुपरसीडर कृषि उपकरण का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए।
कलेक्टर श्री दुबे ने जिले में खाद वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा सतत् आपूर्ति भी हो रही है। अधिकारी, खाद्य वितरण व्यवस्था सुदृढ़ करें। किसानों को खाद के लिए अधिक परेशानी ना हो तथा खाद वितरण में अव्यवस्था ना हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को भी अपने क्षेत्र में सिंगल लॉक तथा डबल लॉक केन्द्रों का भ्रमण कर खाद वितरण कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा नकली व मिलावटी खाद्य पदार्थो का निर्माण व विक्रय करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष शर्मा, उप संचालक कृषि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से अनुभागों से एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व अधिकारी बैठक में सम्मिलित हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    रायसेन, नसीम खानपीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में सत्र 2026-27 की प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा…

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगातमेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी

    रायसेन, नसीम खानप्रदेश के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ष्मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगातमेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगातमेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी

    जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण

    जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण

    प्रो. बिमलेंद्र कुमार ने संभाला साँची विवि के कुलगुरु का पद

    प्रो. बिमलेंद्र कुमार ने संभाला साँची विवि के कुलगुरु का पद

    त्योहारों को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, सांची सहित क्षेत्र में निकला भव्य फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, सांची सहित क्षेत्र में निकला भव्य फ्लैग मार्च

    गणेशोत्सव का शुभारंभ होते ही सजीं गणेश प्रतिमाओं की दुकानेंघर-घर हुई गणपति की स्थापना, गूंजने लगे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे

    गणेशोत्सव का शुभारंभ होते ही सजीं गणेश प्रतिमाओं की दुकानेंघर-घर हुई गणपति की स्थापना, गूंजने लगे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे