मध्यस्थता प्रक्रिया को सुलभ और सुविधापूर्ण बनाने जिला न्यायालय सहित तहसील न्यायालयों में मध्यस्थता केन्द्रों का लोकार्पण

नसीमखान


जिला न्यायालय परिसर में आयोजित मध्यस्थता केंद्र तथा ई-सेवा केंद्र लोकार्पण समारोह माननीय न्यायमूर्ति श्री विनय सराफ न्यायाधिपति के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न

रायसेन,
समाज में मध्यस्थता के माध्यम से सुलह समझौते को बढ़ावा देने एवं मध्यस्थता प्रक्रिया को सुलभ एवं सुविधापूर्ण बनाने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए शनिवार दिनांक 23 नवम्बर को जिला न्यायालय परिसर रायसेन से तहसील न्यायालय अंतर्गत नवनिर्मित मध्यस्थता केन्द्र गौहरगंज, बेगमगंज, बरेली, सिलवानी, उदयपुरा, गैरतगंज का ई-लोकार्पण माननीय न्यायमूर्ति श्री विनय सराफ न्यायाधिपति, मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर के करकमलों सम्पन्न हुआ। साथ ही जिला न्यायालय परिसर में नवनिर्मित एवं तहसील न्यायालयों में नवनिर्मित ई-सेवा केन्द्रों और तहसील गौहरगंज के नवनिर्मित कोर्टरूम का लोकार्पण भी माननीय न्यायामूर्ति के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम माननीय श्री अनिल कुमार सोहाने प्रधान जिला न्यायाधीष एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्षन एवं अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय न्यायधीशगण, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में माननीय न्यायमूर्ति श्री विनय सराफ न्यायाधिपति, मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा मध्यस्थता के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि मीडिएशन विवाद के अविलम्ब एवं शीघ्र समाधान की आसान प्रक्रिया है। जिसमें दोनों पक्षों की सहमति को महत्व दिया जाता है और उसी के आधार पर मध्यस्थ निर्णय पारित करता है। मध्यस्थता से समय व धन दोनों की बचत के साथ-साथ तनाव से भी मुक्ति प्राप्त होती है। नवनिर्मित मीडिएशन केन्द्रों में वैकल्पिक विवाद समाधान से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन होने से उक्त मध्यस्थता प्रकरणों में सफलता का प्रतिशत निश्चित तौर पर बढ़ेगा। साथ ही ई-सेवा केन्द्र के माध्यम से पक्षकारो को भी अपने प्रकरण के संबंध में जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त हो सकेगी।
कार्यक्रम में श्रीमती उषा गेडाम विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी, श्री राजीव राव गौतम जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री महेश कुमार माली जिला न्यायाधीश, श्री विनयकांत चतुर्वेदी अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ रायसेन द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये।
पर्यावरण संवर्धन के उददेश्य से पंज ‘ज‘ योजना अंतर्गत माननीय न्यायमूर्ति श्री विनय सराफ न्यायाधिपति, म.प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा जिला न्यायालय परिसर में बादाम का पौधा रोपित किया। एक बादाम का पौधा माननीय श्री अनिल कुमार सोहाने प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भी रोपित किया गया।
ई-लोकार्पण कार्यक्रम में माननीय श्री न्यायमूर्ति विनय सराफ न्यायाधिपति, मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित नालसा (गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2015 एवं नालसा मानसिक रूप से बीमार एवं विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा येजना, 2015 के तहत दिव्यांगजनों श्री जीवन सिंह, श्री कमलेश को बैटरी चलित ट्राइसाइकल, श्री बापूराव, श्री नारायण सिंह को बैसाखी एवं श्री प्रियांश तोमर एवं पूजा को व्हील चेयर निशुल्क प्रदान की गयी। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन द्वारा 09 नवम्बर विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित न्यायोत्सब साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गयी निबंध, चित्रकला एवं मैराथन दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को माननीय न्यायमूर्ति द्वारा शील्ड एवं प्रषस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सोहाने सहित श्रीमती ऊषा गेडाम विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी), श्री अरविन्द दुबे जिला कलेक्टर, श्री सचिन जैन जिला न्यायाधीश, श्री राजीव राव गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन, श्री महेश कुमार माली जिला न्यायाधीश, श्री पकंज पाण्डेय पुलिस अधीक्षक, श्री राजेन्द्र शाक्या मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री मनीष अनुरागी जिला रजिस्ट्रार, श्रीमती सौम्या साहू अस्थाना न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुश्री रेणुका बारिया न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुश्री दीपिका यादव प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड, श्री संचित अस्थाना न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती अंजू पवन भदौरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, श्री विजय कुमार वनमण्डलाधिकारी, श्री अनीस उद्दीन अब्बासी जिला विधिक सहायता अधिकारी, रायसेन जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री विनयकांत चतुर्वेदी, अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स (न्याय रक्षक), न्यायालयीन एवं विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण, पैरालीगल वालेंटियर्स (अधिकार मित्र) एवं पक्षकारगण उपस्थित रहे। श्री राजेन्द्र कुमार शाक्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। श्रीमती सौम्या साहू अस्थाना न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सुश्री रेणुका बारिया न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा मंच का संचालन किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश