हमारा अभियान घर घर संविधान बाइक रैली पहुंची

नसीमखान

सांंची ।वक्ताओं ने संविधान पर रखे अपने विचार।
सांची,,, पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार आज संविधान दिवस के अवसर पर संविधान संविधान आयोजन समिति के तत्वावधान में बाइक रैली दीवानगंज से शुरू होकर सांंची पहुंची ।कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान पर प्रकाश डालते हुए सभा को संबोधित किया ।इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संविधान बाइक रैली दीवानगंज से शुरू होकर सांंची पहुंची ।इस रैली में बडी संख्या में लोग शामिल थे ।रैली के पहुचने पर अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।बसस्टैंड स्थित बाबा सा अम्बेडकर जी की प्रतिमा के निकट कार्यक्रम आयोजित किया गया था कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा सा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ राष्ट्र गीत से शुरू हुआ तथा जमकर भारत माता के जयकारे लगे।इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अजय गंगवार पूर्व आईएस अधिकारी पंकज शुक्ला प्रो रत्न शील वर्धन राजेंद्र कुमार रज्जू भैया सहित अन्य उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का संचालन इरफान जाफरी ने किया ।उन्होंने संविधान पर प्रकाश डालते हुए संविधान में प्रदत्त अधिकारो का उल्लेख किया तथा उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सभी लोग अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाये ।इसके साथ ही अन्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा संविधान पर प्रकाश डालते हुए संविधान में मिले अधिकारो के प्रति लोगो को जागरूक किया गया । तथा संविधान की रक्षा करने का वचन दिया ।इस अवसर पर कहा गया है हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है तथा दुनिया भर में सबसे अधिक लोकप्रिय हमारा संविधान है तथा संविधान ने हमें अपने जीवन जीने का अधिकार दिया है हमारे संविधान में विभिन्न जातियों धर्मों वर्गों देश की एकता अखंडता रखने के लिए सभी को अधिकार प्राप्त है ।इस कार्यक्रम में अनेक लोगों को सम्मानित भी किया गया ।तथा संविधान दिवस पर हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित किए जाने का संकल्प लिया ।इस अवसर पर बडी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही दीवानगंज सलामतपुर सांची के लोग शामिल थे ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश