सडक बनाने के नाम पर तोड़ डाली पुलिया एवं पाइप लाइन ।

नसीमखान
सांंची,,, इन दिनों निर्माण के नाम पर लगातार तोडफोड जारी रहने से जहाँ पुलिया ध्वस्त हो रही हैं तो दूसरी बार पानी की टंकी मे पानी पहुचाने वाली लाइन भी टूटफूट रही हैं जिससे लोगो के आने जाने की समस्या खडी हो रही हैं ।
जानकारी के अनुसार नगर के बसस्टैंड परिसर के पिछले हिस्से में वाटर प्लांट ऐजेंसी द्वारा नगर में पानी की टंकी का लाखों रुपए की लागत से निर्माण कराया गया एवं इस टंकी पर पानी की पूर्ति हेतु पाइप लाइन बिछाई गई थी जिससे पानी की टंकी भरकर जलप्रदाय किया जा सके परन्तु इसी क्षेत्र में नप प्रशासन द्वारा सडक निर्माण कार्य करना बताया जा रहा है इस निर्माण को लेकर जेसीबी मशीन चलाई गई इस मशीन की सडक खुदाई लापरवाही पूर्व करते हुए सडक मे नीचे दबाई गई पाइप लाइन टूट फूट गई जिससे पाइप लाइन के फूटने से पानी सडक पर भर गया जिस कारण खुदाई थम गई तथा एक महीने से अधिक का समय गुजर गया ।इस क्षेत्र में लोगों को यही एक मात्र मार्ग आने जाने के लिए था इस मार्ग पर काफी पुरानी एक पुलिया भी बनी थी जिसपर होकर लोग गुजरा करते थे उस पुलिया को तहसनहस कर डाला गया तथा सडक खुदाई कर छोडऩे से सडक मे पानी भरा होने एवं खुदाई से मार्ग तहसनहस हो चुका है जबकि इसी मार्ग से होकर सरकार ने एक सामुदायिक विकास निर्मित कराया था उसतक पहुंचना भी दूभर हो चुका है इस मार्ग निर्माण के नाम पर रहवासियों के सामने समस्या खडी कर दी गई तथा प्रशासन ने भी इस ओर से अपनी आंखें बंद कर ली लोगों का निकलना आना जाना पूरी तरह बंद कर दिया गया इस मार्ग से पैदल चलना भी दूभर हो चुका है प्रशासन न तो इस कार्य को पूर्ण करने न ही लोगो के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था ही जुटा सका है वैसे भी यह स्थल एक विश्व ऐतिहासिक स्थल तो माना जाता है परन्तु इसके अनुरूप व्यवस्था नाकाफी बनी हुई हैं विकास की बडी बडी धीगे ही देखने सुनने को मिलती हैं जबकि जमीनी हकीकत स्वयं अपनी बदहाली बयां कर रही हैं ऐसा भी नहीं है कि सरकार लाखों करोड़ों की राशि आवंटित न हो रही हो इसके साथ ही नगर भर का संपत्ति कर न वसूला जा रहा हो । परन्तु इन तमाम राशि से कहाँ जनकल्याण कार्य किये जा रहे हो किसी को अतापता नही रहता तथा नगर मे अनेक समस्या हल होने की बाट जोह रही हैं परन्तु न तो कोई सुनने न कोई देखने वाला ही दिखाई देता है आखिर कार लोग परेशान होकर चर्चा करते दिखाई दे ही जाते है तब आसानी से इस स्थल के विकास को जमीनी स्तर पर देखा जा सकता था।

  • editornaseem

    Related Posts

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    नसीमखान सांचीसांची, सलामतपुर, विदिशा सहित आसपास क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु, शोभायात्रा में महिलाओं-बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारीसांची,,,,सांची के समीपवर्ती ग्राम गुलगांव, दौलतगंज स्थित 1008 श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य…

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    नसीमखान सांचीसांची,,, भारतीय सेना में 22 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत अपने गृह नगर लौटे, जहां उनका विदिशा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।