केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने शासकीय विधि महाविद्यालय का किया शिलान्यास

नसीमखान

रायसेन,
भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास विभाग मंत्री और क्षेत्रीय सांसद श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रायसेन जिले में ग्राम पठारी के समीप 9 करोड़ 36 लाख रू की लागत से बनने वाले शासकीय विधि महाविद्यालय का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि रायसेन जिले के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। रायसेन जिले को आदर्श जिला बनाना है। यहां विधि महाविद्यालय बनने से से वकील बन कर निकलेंगे और वकील ही नहीं, जल्द ही डॉक्टर भी बन कर निकलेंगे। शीघ्र ही यहां मेडिकल कॉलेज बनेगा। इसके अलावा वेटनरी कॉलेज भी बनाया जाएगा। इसके अलावा 100 करोड़ रू लागत का खेल एवं युवा कल्याण विभाग अंतर्गत अखिल भारतीय स्तर का संस्थान भी बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रायसेन को विकास की अनेक सौगाते दी हैं। आज यहां विधि महाविद्यालय का भूमिपूजन किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण कदम है। अब जल्द ही मेडिकल कॉलेज भी बनेगा। इसके अलावा वेटनरी कॉलेज और 100 करोड़ रू लागत का खेल एवं युवा कल्याण प्रशिक्षण केन्द्र भी बनेगा। इस अवसर पर नर्मदापुरम सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, समाजसेवी श्री राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    नसीमखान सांचीसांची, सलामतपुर, विदिशा सहित आसपास क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु, शोभायात्रा में महिलाओं-बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारीसांची,,,,सांची के समीपवर्ती ग्राम गुलगांव, दौलतगंज स्थित 1008 श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य…

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    नसीमखान सांचीसांची,,, भारतीय सेना में 22 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत अपने गृह नगर लौटे, जहां उनका विदिशा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।