जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान पखवाड़ा ।

नसीमखान

दिनांक 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक “हम होंगे कामयाब” पखवाड़ा की श्रंखला मे आज दिनांक 02-12-2024 को शासन की निर्धारित गतिविधि कलेक्टर जिला रायसेन के नेतृत्व में आयोजित की जा रही हैं, जिसकी श्रंखला में विषय- “लिंग चयन आधारित गर्भपात और गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिये PC&PNDT अधिनियम के सम्बंध मे जागरुकता कार्यक्रम अंतर्गत जिला मुख्यालय पर महिला एवं बाल विकास विभाग रायसेन तथा स्वास्थ्य विभाग के समन्यव से जागरूकता रैली का आयोजन नए बस स्टैंड रायसेन से मुख्य मार्ग होते हुए जिला चिकित्सालय तक किया गया | रैली में बड़ी संख्या में अधिकारी गण , विभागीय कर्मचारी, महिलाये, बालिकाए, एवं स्वास्थ्यकर्मी सम्मिलित हुए |
PC&PNDT अधिनियम पर जागरूकता हेतु शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायसेन में “लिंग चयन आधारित गर्भपात और गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिये PC & PNDT अधिनियम की जागरूकता के सम्बंध मे चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमे विधालय की बालिकाओं द्वारा भावगर्भित चित्र एवं पोस्टर बनाये गए | चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु रानी जाटव, द्वितीय स्थान कु श्र्यांशी तथा तृतीय पुरस्कार कु मुस्कान लोधी एवं कु स्वाति बैरागी ने प्राप्त किया, जिन्हें जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री दीपक संकट द्वारा शील्ड प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया |
आज दिंनाक को ही दोपहर में स्वास्थ्य विभाग के समन्यव से नर्सिंग महाविद्यालय रायसेन में PC&PNDT विषय पर सामुदायिक चर्चा का आयोजन किया गया जिसमे लिंग चयन एवं कन्या भ्रूण हत्या पर मार्मिक लघु नाटिका का मंचन छात्राओं द्वारा भी किया गया | कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खत्री, डॉ यशपाल बाल्यान, डॉ सुनीता अतुलकर, महाविधालय की प्राचार्या, महिला बाल विकास से जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री दीपक संकत, सहायक संचालक संजय गहरवाल, संरक्षण अधिकारी राजा वर्मा, पर्यवेक्षक- सुश्री आशा सिंह, नीता अहिरवार सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित हुए |
इसी प्रकार से जिले के सभी विकासखंडों में महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य व्हिभाग के समन्यव से PC&PNDT अधिनियम पर जागरूकता के विभिन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया |

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश