विश्व दिव्यांगजन दिवस पर रायसेन में दिव्यांगजनों के कौशल एवं सामर्थ्य प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

नसीमखान
दिव्यांगजनों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन

रायसेन,
विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर रायसेन स्थित खेल स्टेडियम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में दिव्यांगजनों के कौशल एवं सामर्थ्य प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, शिक्षा विभाग एवं सर्व शिक्षा केन्द्र के संयुक्त तत्वधान में आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत की गईं। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए सामर्थ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें दिव्यांगजनों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जिनके मन में कुछ कर दिखाने का जज्बा हो, जोश हो, जुनून हो वह कभी किसी बाधा से नहीं घबराते। जीवन में बाधाएं आती रहती है लेकिन बाधाओं को पार करने का साहस हमारे अंदर से ही आता है। अनेक दिव्यांगजनों ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता के कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
उन्होंने कहा कि जब दिव्यांग अपने मन में कुछ करने की ठान लेते हैं, पूरी लगन और मेहनत से प्रयास करते है तो वह जीवन में उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करके समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सकते हैं। दिव्यांगता चाहे कितनी भी विकट क्यों ना हो, अगर हमारे अंदर हौसला है, लगन है तो सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा जिस प्रकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, निश्चित ही वह सामान्य बच्चों से किसी भी प्रकार से कम नहीं है। अपितु सामान्य बच्चों से अधिक प्रतिभावान है। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस प्रकार की गतिविधियों, कार्यक्रमों में सहभागिता करते रहना चाहिए इससे उनका उत्साहवर्धन होता है, आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम में समाजसेवी श्री राकेश शर्मा, स्टेट कोर्डिनेटर डॉ मिनी मेहरा द्वारा भी संबोधित किया गया। उप संचालक सामाजिक न्याय श्री मनोथ बॉथम द्वारा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में दिव्यांग प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।

  • editornaseem

    Related Posts

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    नसीमखान सांचीसांची, सलामतपुर, विदिशा सहित आसपास क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु, शोभायात्रा में महिलाओं-बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारीसांची,,,,सांची के समीपवर्ती ग्राम गुलगांव, दौलतगंज स्थित 1008 श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य…

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    नसीमखान सांचीसांची,,, भारतीय सेना में 22 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत अपने गृह नगर लौटे, जहां उनका विदिशा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।