रायसेन में बस ऑपरेटर, कंडक्टर तथा रिक्शा चालकों को महिला सुरक्षा के बारे में दी गई समझाइश

नसीमखान

रायसेन,
मप्र शासन के निर्देशानुसार जेण्डर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु मनाए जा रहे हम होंगे कामयाब पखवाड़े के तहत मंगलवार को रायसेन में जिला परिवहन अधिकारी द्वारा बस स्टैंड और रिक्शा स्टैंड पर सभी बस ऑपरेटर, वाहन चालकों, बस कंडक्टर और रिक्शा चालकों से चर्चा कर महिला सुरक्षा के संबंध में समझाइश दी गई। साथ में उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी परिचालकों से महिलाओं और बालिकाओं के प्रति विनम्रतापूर्वक सम्मानजनक व्यवहार करने की समझाइश दी गई।
उन्होंने सभी को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने की समझाइश देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में महिला और बालिकाओं की सहायता कर उनको सही गन्तव्य तक पहुँचाने में मदद करें। उपस्थित ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा बताया गया कि शहर में महिलाओं को परेशान करने या छेड़छाड़ करने की घटनाएँ नहीं होती हैं। चालकों द्वारा स्वयं कम सवारी बैठाने, महिलाओं को महिलाओं के साथ बैठाने और उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान तक पहुँचाने का प्रयास किया जाता है। यदि किसी महिला सवारी की कोई कीमती वस्तुएँ आदि रिक्शा में छूट भी जाती है तो वह ईमानदारी से वापस की जाती है। बस ऑपरेटर द्वारा बताया गया कि वे अपनी बसों में आगे की छह सीट महिला सवारियों के लिए आरक्षित रखते हैं और यह प्रयास करते हैं की महिलाओं को महिलाओं के साथ बैठाया जाए। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा सभी सार्वजनिक परिवहनकर्ता ऑपरेटर और ड्राइवर को अपने वाहनों में महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 या वह 181 नंबर लिखवाने के निर्देश दिए गए। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा सभी बस मालिकों, ऑपरेटर को नए कर्मचारी रखते समय उनका पुलिस वेरिफ़िकेशन अनिवार्य रूप से करवाने की समझाइश दी गई। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री संजय गहरवाल एवं शहरी बाल विकास परियोजना सांची की पर्यवेक्षक श्रीमती आशा सिंह एवं श्रीमती नीता अहिरवार द्वारा स्टैंड पर खड़ी बसों को चेक किया गया और महिला सवारियो को किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता हेतु महिला हेल्पलाइन नम्बर लगाने की समझाइश दी गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

    नसीम खानसांची,,,समीपस्थ ग्राम उचेर से सूखा करार तक स्वीकृत सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को…

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    नसीम खानसांची, ,,रायसेन। जैन धर्म के पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व के अवसर पर सांची के श्री 1008 शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

    स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    निर्माणाधीन शवगृह में बिना पलस्तर पुताई, गुणवत्ता पर उठे सवालघटिया ईंट और पुराने भवन की सामग्री के उपयोग की भी चर्चा, जिम्मेदार विभाग की निगरानी पर सवाल

    निर्माणाधीन शवगृह में बिना पलस्तर पुताई, गुणवत्ता पर उठे सवालघटिया ईंट और पुराने भवन की सामग्री के उपयोग की भी चर्चा, जिम्मेदार विभाग की निगरानी पर सवाल

    सांची में त्योहारों पर विशेष स्वच्छता अभियान, धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई पर विशेष जोर

    सांची में त्योहारों पर विशेष स्वच्छता अभियान, धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई पर विशेष जोर

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न