नसीमखान
रायसेन,
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आरओ बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तहसीलवार राजस्व महाअभियान 3.0 अंतर्गत राजस्व प्रकरणों का निराकरण, नामांतरण, बटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, सीमांकन, परंपरागत रास्तों का चिन्हांकन, नक्शे में बटांकन, पीएम किसान, आधार खसरा लिंकिंग, फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना की विस्तार से समीक्षा की कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुबे ने राजस्व महाअभियान 3.0 के तहत तहसीलवार प्रत्येक घटक के लक्ष्यों और प्रकरणों के निराकरण की विस्तार से जानकारी ली। वीसी में जानकारी दी गई कि नामांतरण, बटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, सीमांकन में अधिकांश राजस्व प्रकरणों का निराकरण कर लिया गया। शेष प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु सतत रूप से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने खसरा लिंकिंग, पीएम किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना पर विस्तार से ग्रामवार समीक्षा करते हुए तेजी से निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुबे ने सभी एसडीएम को अनुभाग और तहसील स्तर पर प्रतिदिन कार्यप्रगति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष शर्मा तथा एसएलआर सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि बैठक में उपस्थित हुए।






