नसीम खान
सांची,,, नगर से चार किमी दूर ढकना चपना गांव के निकट एक बस एवं एक ट्रक की आमने सामने की जबरदस्त भिडंत हो गई ।इसमे आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार आज सुबह पौने नौ बजे नगर से चार किमी दूर स्थित ढकना चपना गाँव के पास तेज रफ्तार एक ट्रक एवं बस की आमने सामने की भिडंत हो गई जिससे लगभग दस लोगो को गंभीर चोट आई ।बताया जाता हैं कि एक भूसे की ट्राली को ओवर टेक करने को लेकर हादसा घट गया ।तथा भिडंत होते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया घटना की सूचना मिलते ही हंड्रेड डायल वाहन मौके पर पहुंची इस वाहन मे तैनात सहा उप निरी राजेश बडगूजर आर देवेंद्र अहिरवार विनोद मैथिल शामिल थे इन्होंने तत्काल घायलों को उठाकर सांची अस्पताल भेजा गया ।सांंची अस्पताल में घायलो का उपचार चल रहा है इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें विदिशा मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया है पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है ।हमेशा सडक दुर्घटना इस मार्ग पर तेज रफ्तार से दौडऩे वाले वाहनों के कारण होती रहती हैं परन्तु अंधीगति से दौडने वाले वाहनों पर लगाम नही लग पा रही हैं हालांकि पुलिस ने अपने चैक पाइंट तो बना डाले तथा वाहनों की जांच पडताल भी जारी रहती हैं परन्तु तेजरफ्तार वाहनों पर शिकंजा न कसने के कारण ऐसे हादसे होते रहते हैं न ही रफ्तार नियंत्रण करने कहीं कोई सांकेतिक बोर्ड ही लगाये गए हो ।जिससे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके ।






