टीएल बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

नसीम खान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा सीएम हेल्पलाईन, शासकीय गतिविधियों, सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविरों के आयोजन की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री दुबे द्वारा विभागवार सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए सी तथा डी ग्रेड में शामिल विभागों को गंभीरतापूर्वक प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 100 दिवस से अधिक समयावधि की शिकायतों तथा नॉन अटेंडेन्ट शिकायतों को प्राथमिकता से निराकृत किया जाए।
कलेक्टर श्री दुबे ने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का व्यवहारिक और मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए नियमानुसार निराकरण किया जाए। कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित ना रहे, समयावधि में शिकायत का समाधान किया जाए और संबंधित व्यक्ति को अवगत भी कराएं। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत आयोजित हो रहे शिविरों में प्राप्त आवेदनों तथा उनके निराकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों निर्देशित किया कि शिविरों में अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। साथ ही शिविरों के आयोजन का समुचित प्रचार-प्रसार भी कराएं। बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सहकारिता, महिला बाल विकास, सामाजिक न्याय सहित अन्य विभागों की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश