गर्भवती महिला की मृत्यु होने के मामले में बरेली के स्त्री रोग विशेषज्ञ को एससीएन जारी करने के निर्देश

नसीमखान

कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

उदासीनता बरतने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाई फटकार

रायसेन,
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्री दुबे ने जिले में मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रमों, पीआईएच चिन्हांकन एवं प्रबंधन, आयुष्मान भारत, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री दुबे ने बरेली में गर्भवती महिला की डिलीवरी के समय मृत्यु होने पर संबंधित स्त्री रोग विशेषज्ञ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही विकासखण्ड गैरतगंज, बेगमगंज और बरेली में टीकाकरण की स्थिति संतोषजनक नहीं होने पर पांच-पांच सीएचओ को नोटिस जारी करने के लिए कहा। इसी प्रकार उदासीनता बरतने वालीबरेली के सीएचओ पर कार्यवाही हेतु पत्र लिखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने बैठक में सीएमएचओ, बीएमओ तथा चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार मिले, शत-प्रतिशत टीकाकरण हो, स्वास्थ्य कार्यक्रमों और गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन कराएं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत ग्राम पंचायतों व वार्डो में आयोजित हो रहे शिविरों में सभी 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धों के कार्ड बनाए जाएं, कोई भी छूटे नहीं। शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत टीकाकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री दुबे ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित वार्षिक लक्ष्य अनुसार शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराएं।
बैठक में बताया गया कि शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम टीकाकरण अंतर्गत वार्षिक लक्ष्य 37749 के विरूद्ध अभी तक 23095 टीकाकरण हो गया है। गंभीर कुपोषित बच्चों का संस्थागत प्रबंधन अंतर्गत जिले में पोषण पुनर्वास केन्द्रों में बेड ऑक्यूपेन्सी 75 प्रतिशत और रिकवरी दर 95.5 प्रतिशत है। कलेक्टर श्री दुबे ने बैठक में आरसीएच पोर्टल/अनमोल आधारित मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रमों, मातृ मृत्यु प्रकरण, आयुष्मान भारत निरामयम, आयरन डेफिसियेंसी एनीमिया जागरूकता, सीएम हेल्पलाईन, परिवार कल्याण सेवाएं, हेल्थ एण्ड वेलनेंस सेंटर, क्षय नियंत्रण कार्यक्रम सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री द्वारा जिले में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया। बैठक में बीएमओ, चिकित्सा अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा