नसीमखान
सांची,,, इस नगर में 16,, दिसम्बर से शुरू हुई रामलीला मंचन का आज भगवान श्री राम के राज्यभिषेक के साथ समापन हो गया ।इस स्थल पर रामलीला का मंचन वर्षों से होता चला आ रहा है इस रामलीला में नगर के ही युवा विभिन्न भूमिका में पात्रों के रूप में अदा करते हैं तथा रामलीला कथा का तो प्रसारण होता ही है बल्कि पात्रों द्वारा अपनी भूमिका से दर्शकों को मनमोह लेते हैं ।इस स्थल पर रामलीला का हर वर्ष मंचन रामलीला समीती के तत्वावधान में आयोजित किया जाता है इस रामलीला में सभी व्यवस्था समीति करती है ।इस समीति मे नगर सहित आसपास क्षेत्र के लोग शामिल रहते है तथा इस कार्यक्रम में बढचढकर भाग लेते हैं एवं वार्षिक इस आयोजन का सफल आयोजन करते हैं ।इस कडी मे आज रामलीला मे भगवान श्री राम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया भगवान श्री राम के राज्याभिषेक होते ही रामलीला का समापन हो गया ।रामलीला समीति ने इस कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए सभी का आभार प्रकट किया है।






