नसीमखान
युवा दिवस की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश
रायसेन,
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़कर प्रदेश में जनकल्याण अभियान की प्रगति, युवा दिवस की तैयारियों, धान उपार्जन एवं मकर संक्रांति पर्व की तैयारियों के संबंध में समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉफ्रेंस के उपरांत कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने उपस्थित अधिकारियों को मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देशों के अनुरूप जनकल्याण अभियान में अधिकाधिक नागरिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही युवा दिवस तथा मकर संक्रांति पर्व की तैयारियों के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए।






