नसीमखान
सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। युवा संगम मेले में जनप्रतिनिधियों ने सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु संचालित योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बारे में संबोधित किया। साथ ही विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त मेले में शामिल विभिन्न कम्पनियों द्वारा नौकरी हेतु युवाओं का प्राथमिक चयन भी किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों, स्व-सहायता समूहों तथा कम्पनियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित अनेक जिला अधिकारी, युवा तथा आमजन उपस्थित रहे।






