आज संघमित्रा पत्रकार संघ का वार्षिक कलेक्टर ने किया विमोचन।

नसीमखान
प्रतिवर्षानुसार प्रकाशित होने वाले संघमित्रा पत्रकार संघ के वार्षिक कैलेण्डर का जिला कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने विमोचन किया एवं कैलेण्डर प्रकाशित करने पर शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संघमित्रा पत्रकार संघ द्वारा वार्षिक कैलेण्डर प्रकाशित किया गया है संगठन लगातार पंद्रह वर्ष से वार्षिक कैलेण्डर प्रकाशित करता आ रहा है इस वर्ष भी वार्षिक कैलेण्डर प्रकाशित किया गया है ।लगातार संगठन पत्रकारों के हितार्थ गतिविधि चलाता आ रहा है तथा सामाजिक गतिविधियों में भी बढचढकर अग्रणी भूमिका निभा रहा है इसके साथ ही समय समय पर संगठन शासन द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभा रहा है ।संगठन द्वारा उत्तम गुणवत्ता से परिपूर्ण इस कैलेण्डर का नगर सहित क्षेत्र भर मे एवं जिले भर मे निशुल्क वितरण करता है जिससे गरीबों तक यह कैलेण्डर पहुंच जाता है इस कैलेण्डर का विमोचन आज कलेक्टर द्वारा करते हुए इसकी प्रशंसा की एवं संगठन को बधाइयां दी कलेक्टरश्री दुबे ने कहा कि संघमित्रा पत्रकार संघ जो गतिविधि चलाता आ रहा है वह बधाई का पात्र हैं ।इस अवसर पर संगठन ने कलेक्टर के समक्ष पत्रकारों की समस्याओं को भी रखा एवं एक पत्र भी दिया गया ।कलेक्टर ने गंभीरता से समस्याओं पर ध्यान देकर हरसंभव निराकरण का आश्वासन दिया ।इस अवसर पर सांची मे होने वाले बौद्ध वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन के लिए संगठन ने कलेक्टर श्री दुबे को बधाइयां दी ।उन्होंने कहा ऐसे आयोजन सभी के सहयोग से ही सफल होते है ।कलेक्टर श्री दुबे ने पुनः संगठन की कार्यप्रणाली पर बधाई दी।इसके पश्चात संगठन ने वार्षिक कैलेण्डर की प्रति जिला जनसंपर्क अधिकारी को भी भेंट की ।जिला जनसंपर्क अधिकारी अनुभा सिंह ने भी वार्षिक कैलेण्डर की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं संगठन को वार्षिक कैलेण्डर के प्रकाशन पर बधाई दी।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई