कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार सहित अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस के दिए निर्देश, लगाई फटकार

…रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग जयसिंह नगर

कमिश्नर ने तहसील कार्यालय जयसिंहनगर का किया औचक निरीक्षण, लोगों की सुनी समस्याएं

शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज तहसील कार्यालय जयसिंहनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं कार्यों में उदासीनता बरतने पर प्रभारी तहसीलदार श्रीमती सुषमा धुर्वे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा बनसुखली रीडर श्री रामलखन बैगा के बिना सूचना कार्यालय में 12 बजे आने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। साथ ही नक्शा तरमीम,सीमांकन जैसे अन्य राजस्व प्रकरण जयसिंहनगर रीडर तथा बनसुखली रीडर के द्वारा दर्ज ही नहीं किए गए जिस पर गम्भीर नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों रीडर, समय सीमा में प्रकरण का प्रतिवेदन नहीं देने पर पटवारी जयसिंहनगर श्री राजभान सिंह,प्रकरणों को व्यवस्थित ना रखने तथा चार्ज हैंडओवर करते समय पूर्व रीडर संजय वर्मा रीडर एस डी एम जयसिंह नगर के कृत्य को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने नकल शाखा,अभिलेखागार का भी निरीक्षण किया तथा रिकॉर्डों को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही लोगों ने अपनी समस्याएं भी कमिश्नर को बताई जिस पर त्वरित निराकरण करने के निर्देश तहसीलदार को दिए। निरीक्षण के दौरान संभागीय सलाहकार आर सी एम एस श्री उपेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा